स्वच्छता महाभियान के तहत खरोरा तालाब को किया कचरा व प्लास्टिक मुक्त

स्वच्छता महाभियान के तहत खरोरा तालाब को किया कचरा व प्लास्टिक मुक्त

महासमुंद : स्वच्छता के लिए निरंतर जागरूकता लाते हुए एवं सभी सामाजिक संगठनों एवं पर्यावरण संरक्षक संस्थाओं के साथ एकता के एक सूत्र में बांधते हुए नेतृत्वकर्ता समूह "हमर भुईयां" पर्यावरण संरक्षक संस्था और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने रविवार को शहर में स्वच्छता अभियान के नवीन श्रृंखला के द्वितीय चरण में ग्राम खरोरा स्थित सरोवर एवं शहीद स्मारक स्थल, मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया।अभियान के तहत उक्त स्थलो से प्लास्टिक मुक्त कचरे ,डिस्पोजल, झिल्लियों एवं पोखर को साफ करते हुए बड़ी मात्रा में जलकुंभी को हटाने का कार्य जनसहयोग से किया गया। "हमर भुइयां" संस्था के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर ने बताया कि इस वर्ष तालाब स्वच्छता महाअभियान के द्वितीय चरण में ग्राम खरोरा स्थित तालाब में जनसहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम कर महासमुंद नगर और आसपास के ग्रामों के तालाबों, जलाशयों को प्लास्टिक कचरे से पूर्णतः मुक्त करने के सामूहिक प्रयास करते हुए आसपास के लोगों और प्रकृति प्रेमियों व युवाओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया है। आयोजक संस्था ने इस पुनीत कार्य में सभी समाज जनों से अपनी सहभागिता एवं योगदान देते हुए समय-समय पर अपना श्रमदान करते हुए योगदान देने की अपील की है। स्वच्छता अभियान में जिन संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने पूरी तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं अपनत्व से अपने आसपास के पर्यावरण की साफ रखने के उद्देश्य को साकार करने के लिए अपना अमूल्य समय देने व अभियान को सफल बनाने में आईएमए एवं हमर भुईयां संस्था ने पर्यावरण मित्रों का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

ज्ञात हो कि आगामी तृतीय चरण में 22 फरवरी 2026 को ग्राम बेलसोंडा स्थित सरोवर में स्वच्छता अभियान प्रस्तावित है। आयोजकों ने सभी समाजसेवी, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों, एनसीसी, स्काउट एवं रोवर रेंजर के साथियों से उक्त स्वच्छता कार्यक्रम में सहयोग की अपील की है। रविवार को स्वच्छता अभियान में आयोजक संस्था हमर भुईयां महासमुंद से नूरेन चंद्राकर, नारद यादव, उमेश चंद्राकर उपस्थित रहेगा व सराहनीय भूमिका निभाई। इसी कड़ी में प्रायोजक संस्था आईएमए महासमुंद से आदित्या हॉस्पिटल की संचालिका डॉक्टर ज्योति कालीकोटी व स्टाफद्वय दुर्गा प्रसाद साहू, द्वारिका साहू, लियाकत खान, जफर खान,नसतीश औसर, विवेक साहू, संजय यादव, रमेश सिंह, भुनेश्वर साहू, प्रमिला मानिकपुरी, जुलौतिन बी, इंद्राणी साहू ने अभियान में सहयोग दिया। ग्राम पंचायत खरोरा के पूर्व सरपंच देवदत्त चंद्राकर, सुनीता चंद्राकर, गुंजा चंद्राकर, पंच मनीष चंद्राकर, दयालु चंद्राकर, हेमेंद्र (हेमू) चंद्राकर, मुकेश चंद्राकर, उपस्रपंच संजय चंद्राकर, राकेश पटेल, माधव धीवर, राहुल यादव, जगेसर चंद्राकर, भूतपूर्व सैनिक संघ से अध्यक्ष युवराज सिंह चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, कनक राम निषाद, लक्ष्मी चंद, रविन्द्र नायक, बंशी लाल सिंहा, बीपी वर्मा, श्रीमती अंजना चंद्राकर एवं अन्य सैनिक परिवारों के सदस्यों ने अभियान में श्रमदान किया।आस्था वेलफेयर एवं एजुकेशन सोसाइटी श्रीमती तारिणी चंद्राकर, तुषार चंद्राकर, जय कुमार, पूर्व जनप्रतिनिधि के रूप में श्रीमती शोभा शर्मा, पंकज सोनी ने भी श्रमदान किया। महर्षि विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के साथ युवा क्लब से अध्यक्ष निलेश कुमार तिवारी, सचिव ग्रंथ चोपड़ा, लक्ष्य यादव, भविष्य चंद्राकर ने भी योगदान दिया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments