T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर,धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती

T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया के लिए बुरी खबर,धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती

T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। पेट में संक्रमण के चलते अभिषेक पिछले 2 दिनों से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। युवा सलामी बल्लेबाज की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद टीम मैनेजमेंट अलर्ट मोड में है, खासकर तब जब भारत को अगले मुकाबले में नामीबिया से भिड़ना है। इससे पहले दिन में टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने बताया था कि अभिषेक ‘स्टमक अपसेट’ से जूझ रहे हैं, इसी वजह से वह दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम नामीबिया मैच से पहले टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हो पाए।

अभिषेक शर्मा कई दिनों से बीमार

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेन डोशेट ने अभिषेक की रिकवरी को लेकर उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि अभी अभिषेक को पेट से जुड़ी कुछ दिक्कतें हैं, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह दो दिन में मैच खेलने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। T20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ भारत के पहले मुकाबले में भी अभिषेक शर्मा अस्वस्थ थे। इसके बावजूद उन्होंने मुंबई में मैच खेला। हालांकि, वह अपना खाता नहीं खोल पाए और तबीयत बिगड़ने के कारण फील्डिंग करने भी नहीं उतर सके। भारत को पहले और दूसरे मुकाबले के बीच पांच दिन का ब्रेक मिला है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक उनकी सेहत में सुधार नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

हालत पहले से खराब

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में अभिषेक की हालत और बिगड़ी, जिससे हेड कोच भी चिंतित नजर आए। खास तौर पर उस वक्त जब कोच के आवास पर आयोजित एक विशेष डिनर के दौरान उनकी तबीयत को लेकर चिंता सामने आई। अभिषेक की गैरमौजूदगी में ईशान किशन और संजू सैमसन सबसे पहले नेट्स में उतरे और नामीबिया के खिलाफ पारी की शुरुआत करने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, भले ही अभिषेक समय पर फिट हो जाएं, टीम मैनेजमेंट 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मुकाबले को ध्यान में रखते हुए उन्हें जोखिम में डालने से बच सकता है। भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ेंगे। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में भी खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। फिलहाल टीम मैनेजमेंट उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। अगर अभिषेक फिट नहीं हो पाते हैं, तो फिर संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज इशान किशन के साथ मिलकर पारी का आगाज करेंगे।

बुमराह और सुंदर की फिटनेस पर अपडेट

जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर ने 10 फरवरी को टीम के साथ ट्रेनिंग की। हालांकि, बुमराह पूरी रफ्तार से गेंदबाजी करते नजर नहीं आए। वहीं वॉशिंगटन सुंदर अभी पूरी तरह फिट नहीं नजर आए। टीम अब दूसरा अभ्यास सत्र करेगी और प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन खिलाड़ियों की फिटनेस पर स्थिति साफ हो सकती है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments