रायपुर : बच्चों की सुरक्षा, अनुशासन एवं अपराध-निरोधक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज रायपुर में डीसीपी सेंट्रल जोन श्री उमेश गुप्ता द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल्स की एक महत्वपूर्ण बैठक ली गई। बैठक में लगभग 60 स्कूलों के प्रिंसिपल्स उपस्थित रहे।एडिशनल डीसीपी तारकेश्वर पटेल और एसीपी सिविल लाइन रमाकांत साहू की भी थी उपस्थिति
बैठक के दौरान डीसीपी श्री गुप्ता ने स्कूल परिसरों में बढ़ती चुनौतियों, छात्रों की सुरक्षा, अनुशासन तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा व निर्देश दिए गए—
1. स्कूल परिसर में धारदार/आपत्तिजनक वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध
•स्कूलों में औचक बैग-चेकिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश।
•किसी छात्र के पास ऐसी वस्तु मिलने पर—
•तत्काल अभिभावक को सूचना,
•काउंसलिंग,
•आवश्यकता पड़ने पर पुलिस को सूचित करने के निर्देश।
2. स्कूल में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध/नियंत्रण
•छात्रों को मोबाइल के दुरुपयोग से होने वाले—
•साइबर बुलिंग,
•अश्लील कंटेंट,
•ऑनलाइन गेमिंग/सट्टा,
•सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट जैसे अपराधों के प्रति जागरूक करने के निर्देश।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
3. नाबालिग छात्रों द्वारा वाहन संचालन पर सख्ती
•18 वर्ष से कम उम्र के छात्रों द्वारा
•दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने के निर्देश।
4. स्कूल में झगड़ा, धमकी, गैंग-कल्चर व बदमाशी (Bullying) पर जीरो टॉलरेंस
•संदिग्ध व्यवहार वाले छात्रों की
•काउंसलिंग,
•अभिभावकों से नियमित संवाद,
•गंभीर मामलों में पुलिस को सूचना देने के निर्देश।
5. नशा, तंबाकू, गुटखा व ई-सिगरेट पर निगरानी
•छात्रों के बैग एवं स्कूल के आसपास सतत निगरानी।
•स्कूल के आसपास गुटखा, सिगरेट, ई-सिगरेट की बिक्री पर विशेष नजर रखने के निर्देश।
6. सीसीटीवी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर
•स्कूल परिसर में कार्यशील CCTV कैमरे अनिवार्य।
•प्रवेश-निकास द्वार पर गार्ड/अटेंडेंट की तैनाती।
•बाहरी व्यक्तियों का रजिस्टर अनिवार्य रूप से संधारित करने के निर्देश।
7. आपात स्थिति में त्वरित संपर्क व्यवस्था
•स्कूल में नजदीकी थाना एवं बीट अधिकारी का मोबाइल नंबर उपलब्ध रखने के निर्देश।
8. वॉशरूम में स्पष्ट संकेतक अनिवार्य
•महिला एवं पुरुष वॉशरूम का स्पष्ट उल्लेख सुनिश्चित करने, ताकि महिलाओं के वॉशरूम में पुरुषों का प्रवेश न हो।
डीसीपी उमेश गुप्ता ने सभी प्रिंसिपल्स से अपील की कि वे पुलिस के साथ समन्वय बनाकर बच्चों के लिए सुरक्षित, अनुशासित एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करें। पुलिस द्वारा इस दिशा में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments