आज के समय में बहुत से लोग वजन बढ़ने और पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में वजन कम करने के लिए अक्सर लोगों को गुनगुने पानी में नींबू के रस को डालकर पीने की सलाह दी जाती है।
इसका सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने, पाचन को दुरुस्त करने, वजन कम करने और स्किन को हेल्दी रखने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, लेकिन न सिर्फ नींबू पानी बल्कि नींबू के छिलके भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इनको पानी में उबालकर इसके पानी में शहद मिलाकर पीना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें नींबू के छिलके को पानी में उबालकर इसमें शहद मिलाकर पीने से क्या फायदे होते हैं?
नींबू के छिलके को उबालकर और शहद मिलाकर पीने के फायदे -
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, नींबू के छिलके में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। नींबू के छिलके को उबालकर इसमें शहद को मिलाकर इसका सेवन करने से स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
नींबू के छिलके में अच्छी मात्रा में विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसके पानी में शहद को मिलाकर पीने से शरीर की , इंफेक्शन से बचाव करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
पाचन में सुधार करे
नींबू के छिलके के पानी में शहद को मिलाकर इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, अपच की समस्या से राहत देने और गट के स्वस्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
मेटाबॉलिज्म में सुधार करे
नींबू के छिलके के पानी में शहद को मिलाकर इसका सेवन करने से करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, फैट को तेजी से बर्न करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
शरीर को डिटॉक्स करे
नींबू के छिलके और शहद के पानी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने और शरीर के टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है।
गले की खराश को कम करे
नींबू के छिलके और शहद के पानी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। इसका सेवन करने से गले की खराश और खांसी को कम करने और श्वसन तंत्र में सुधार करने में मदद मिलती है।
स्किन को हेल्दी बनाए
नींबू के छिलके और शहद के पानी में मौजूद विटामिन सी स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देने, फाइन लाइन्स और झुर्रियों जैसे एजिंग के लक्षणों को कम करने और इनसे बचाव करने, त्वचा में निखार लाने, स्किन को हाइड्रेट रखने और त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments