किरन्दुल में तेज आवाज वाले सायलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले 05 वाहन चालकों के पर की गई चालानी कार्यवाही

किरन्दुल में तेज आवाज वाले सायलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करने वाले 05 वाहन चालकों के पर की गई चालानी कार्यवाही

दंतेवाड़ा : जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में सड़क सुरक्षा को मजबूती देने एवं यातायात नियमों के कड़ाई से पालन हेतु पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन एवं एसडीओपी कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किरन्दुल संजय यादव व स्टाफ द्वारा लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं।इस चेकिंग अभियान के दौरान दिनांक 10 फरवरी को किरन्दुल शहर में युवाओं द्वारा अपने बुलेट वाहन कें कस्टमाईज्ड सायलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण करते पाये जाने से 05 बुलेट वाहन के वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए किरन्दुल पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182(क)4 MV Act के तहत सभी वाहनों का पांच – पांच हजार रूपये की चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 25000/- रू. का चालानी कार्यवाही करते हुए कस्टमाईज्ड सायलेंसर को मौके पर ही निकाली गई तथा दोबारा कस्टमाईज्ड सायलेंसर नहीं लगाने हिदायत देते हुए यातायात ‍नियमों के पालन करने की समझाईश दिया गया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments