कलेक्टर ने रामभांठा के पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने रामभांठा के पीडीएस दुकान का किया औचक निरीक्षण

 

रायगढ़ :  जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की पारदर्शिता और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने शासकीय उचित मूल्य दुकान, रामभांठा का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे भी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दुकान में उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया और मौके पर मौजूद हितग्राहियों से सीधे संवाद कर राशन वितरण की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से फिंगरप्रिंट सत्यापन और ई-पॉस मशीन में किसी भी तकनीकी समस्या की जांच की और इसका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने हितग्राहियों को दिए जा रहे राशन की मात्रा, भंडारण, साफ-सफाई, अभिलेख संधारण और ई-पॉस मशीन की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में पात्र हितग्राही राशन से वंचित न रहें और मशीन या नेटवर्क से संबंधित किसी भी समस्या का तत्काल निराकरण किया जाए।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments