ब्रेकफास्ट में खाना हैं चटपटा तो एक बार ट्राई करें रगड़ा, स्वाद में है सुपर हिट..यहां जानें Easy Recipe

ब्रेकफास्ट में खाना हैं चटपटा तो एक बार ट्राई करें रगड़ा, स्वाद में है सुपर हिट..यहां जानें Easy Recipe

मुंबई की सबसे मशूहर है स्ट्रीट फूड रगड़ा पेटिस। इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। इस डिश का मुख्य तौर पर दो हिस्सों का मेल माना जाता है एक रगड़ा और दूसरी सफेद मटर की चटपटी करी और पेटिस यानी आलू की कुरकुरी टिक्की।

ब्रेकफास्ट के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि यह स्वादिष्ट होने के साथ ही पेट भरने वाला भी है। इसकी चटपटी हरी चटनी, बारीक सेव और ताजे धनिए से सजी यह डिश घर के बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आती हैं। इसे बनाने बेहद आसान है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

रगड़ा पेटिस बनाने की रेसिपी

- सबसे पहले आप सफेद मटर को रात भर या 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।

- अब मटर को साफ पानी से धोकर कुकर में डालें। इसमें जीरा, हींग और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।

- फिर आप उबले हुए मटर इसमें डालकर आराम से चलाएं। यदि आपको मटर ज्यादा गाढ़ी लगें, तो थोड़ा गर्म पानी मिलाएं।

- इसको अब आप 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें और आखिर में हरा धनिया डाल दें। यह लीजिए आपका सिंपल रगड़ा तैयार है।

- पेटिस को बनाने के लिए आप 4-5 उबले हुए आलू लें और उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें।

- अब आप स्वादानुसार नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर मिलाएं।

- टिक्कियों को बांधने के लिए इसमें 2-3 चम्मच कॉर्नफ्लोर या ब्रेड का चूरा मिलाएं।

- इसके बाद हथेलियों पर थोड़ा तेल गरम करें और इन टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक मध्यम आंच पर सेक लें।

- फिर इस एक प्लेट में 2 आलू पेटिस रखें और इसके ऊपर गरमा-गरम रगड़ा डालें।

- ऊपर से बारीक कटा हुआ प्याज, थोड़ा सा चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर और काला नमक छिड़कें।

- लास्ट में आप बारीक सेव और कटा हुआ हरा धनिया डालकर इसको सर्व करें।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments