नई दिल्ली : भारत में कई निर्माताओं की ओर से कारों की बिक्री की जाती है। जिनमें प्रमुख निर्माताओं में मारुति सुजुकी भी शामिल है। अगर आप निर्माता की ओर से एरिना डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली कारों में से किसी एक को खरीदना चाहते हैं तो इस महीने किस गाड़ी पर कितना Discount Offer किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Alto K10 पर कितना Discount
मारुति की ओर से ऑल्टो के10 पर इस महीने में अधिकतम 37500 रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। इस गाड़ी के सीएनजी वर्जन पर भी निर्माता की ओर से यह ऑफर मिल रहे हैं।
Maruti S Presso पर भी मिलेगा ऑफर
मारुति की एस प्रेसो कार पर भी इस महीने में अधिकतम 37500 रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं। February 2026 में इसके सभी वेरिएंट्स पर यह ऑफर मिल रहा है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
Maruti Celerio पर भी मिल रहा ऑफर
सेलेरियो पर मारुति इस महीने में अधिकतम 37500 रुपये तक के ऑफर दे रही है।
Maruti Wagon R पर भी मिलेगा डिस्काउंट
निर्माता की ओर से वैगन आर पर भी अधिकतम 37500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर वैगन आर के सभी वेरिएंट्स पर दिया जा रहा है।
Maruti Swift पर भी बचत का मौका
निर्माता की स्विफ्ट कार को युवाओं के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इस कार की नई जेनरेशन को खरीदने पर इस महीने में 40 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं।
Maruti Dzire पर हजारों के ऑफर्स
मारुति की ओर से डिजायर कार पर भी February 2026 में अधिकतम 2500 रुपये के ऑफर मिल रहे हैं। डिजायर के ऑटोमैटिक और मैनुअल सभी तरह के वेरिएंट्स पर यह बचत की जा सकती है।
Maruti Brezza पर भी होगी बचत
मारुति की ब्रेजा पर भी February 2026 में अधिकतम 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Maruti Ertiga पर कितनी बचत
मारुति की ओर से बजट एमपीवी सेगमेंट में अर्टिगा की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी को खरीदने पर अधिकतम पांच हजार रुपये के ऑफर दिए जा रहे हैं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments