वैदिक पंचांग के अनुसार, रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि है। यह पर्व हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन भक्तजन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा करते हैं। साथ ही विशेष कामों में सफलता पाने के लिए शिवरात्रि का व्रत रखते हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो शिवरात्रि से दो दिन पूर्व मन के कारक चंद्र देव धनु राशि में गोचर करेंगे। वहीं, शिवरात्रि के दिन मकर राशि में रहेंगे। चंद्र देव की स्थिति बदलने से कई राशि के जातकों पर भगवान शिव की कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं-
चंद्र राशि परिवर्तन
ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र देव राशि 12 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 42 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव अगले दो दिनों तक रहेंगे। इसके बाद 15 फरवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
वृश्चिक राशि
चंद्र देव की चाल बदलने से वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष लाभ हो सकता है। खासकर, किसी अटके काम के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। शिवजी की कृपा से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आर्थिक विषमता दूर हो सकती है। सेवा क्षेत्र में आप बेहतर करेंगे। आपके प्रयास की तारीफ की जाएगी। करियर या कारोबार संबंधी परेशानी दूर हो सकती है। इससे जीवन की नई रुपरेखा तैयार होगी।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
इस शिवरात्रि कुंभ राशि के जातकों पर शिवजी की असीम कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। मनचाही मुराद पूरी होगी। शिवरात्रि तक आपको कोई गुड न्यूज मिल सकती है। पार्टनर का साथ मिलेगा। मानसिक तनाव दूर होगी। कारोबार का विस्तार करने की प्लानिंग कर सकते हैं। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। पड़ोसियों के साथ रिश्ते मधुर होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता लाने के लिए पंचामृत से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments