बिलासपुर : मतदान से एक दिन पहले हाई कोर्ट परिसर में चुनावी गतिविधियां तेज रहीं। अधिवक्ताओं के बीच विभिन्न पैनलों और संभावित समीकरणों को लेकर चर्चा होती रही। प्रत्याशी व्यक्तिगत संपर्क, चैंबर बैठकों और मोबाइल के माध्यम से मतदाताओं से समर्थन की अपील करते नजर आए।चुनावी चर्चा केवल परिसर तक सीमित नहीं रही, बल्कि न्यायधानी के होटल, दुकानों और कार्यालयों तक इसका प्रभाव दिखाई दिया।
सादगीपूर्ण लोकतांत्रिक परंपरा
इस चुनाव में सादगी और अनुशासन का उदाहरण देखने को मिला। बिना शोर-शराबे और दिखावे के प्रचार किया गया। प्रत्याशियों ने मर्यादित तरीके से प्रचार करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन किया, जो अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरक है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
परिणामों पर टिकी नजर
अध्यक्ष सहित प्रमुख पदों पर बहुकोणीय मुकाबला होने से परिणाम को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। नई टीम अगले दो वर्षों की दिशा तय करेगी, इसलिए यह चुनाव अहम माना जा रहा है।
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
| क्रमांक | नाम |
|---|---|
| 1 | अब्दुल वाहिद खान |
| 2 | अरविंद सिन्हा |
| 3 | दिनेश कुमार तिवारी |
| 4 | हनुमान प्रसाद अग्रवाल |
| 5 | राजीव श्रीवास्तव |
| 6 | रजनीश सिंह बघेल |
| 7 | शैलेंद्र कुमार बाजपेयी |
उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी
| क्रमांक | नाम |
|---|---|
| 1 | अरविंद दुबे |
| 2 | भरत लाल सोनी |
| 3 | दीपक कुमार जैन |
| 4 | गौतम खेत्रपाल |
| 5 | महेंद्र नाथ दुबे |
| 6 | शशिकांत सोनकर |
(महिला)
| क्रमांक | नाम |
|---|---|
| 1 | मधुनीशा सिंह |
| 2 | माण्डवी भारद्वाज |
| 3 | रीमा दुबे |
| 4 | संगीता मिश्रा |
सचिव पद के प्रत्याशी
| क्रमांक | नाम |
|---|---|
| 1 | अनिल त्रिपाठी |
| 2 | धीरेंद्र कुमार पाण्डेय |
| 3 | प्रवीण कुमार तुल्सयान |
| 4 | रविपाल महेश्वरी |
| 5 | संजीव कुमार साहू |
| 6 | वरूणेंद्र मिश्रा |
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments