लोकसभा में भारी हंगामे के बीच जगदंबिका पाल का राहुल संग मजाक,मेरी सलाह मानते तो विपक्ष में नहीं बैठे होंते

लोकसभा में भारी हंगामे के बीच जगदंबिका पाल का राहुल संग मजाक,मेरी सलाह मानते तो विपक्ष में नहीं बैठे होंते

नई दिल्ली : लोकसभा में बुधवार को बजट पर गर्मागर्म बहस और तीखे आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच कुछ हल्के-फुल्के पल भी आए। इस दौरान पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल ने राहुल गांधी से कहा कि अगर उन्होंने पहले उनकी सलाह मानी होती, तो वह विपक्ष में नहीं बैठे होते।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

बजट पर बहस में राहुल ने कुछ मुद्दे उठाए और कुछ नाम लिए। इस पर पाल ने एतराज जताया। कहा, ''अगर कोई विषय बजट से नहीं जुड़ा है, तो आप उसे नहीं उठा सकते। आप सही रास्ते पर थे। आप पटरी से क्यों उतर रहे हैं?'' इस पर राहुल ने कहा, ''हमें आपसे लगाव है, आप हमारी पार्टी के पूर्व सदस्य हैं, इसलिए मैं बहुत आक्रामक नहीं होऊंगा। मुझे पता है कि आपका दिल (भाजपा में) नहीं है।'

जगदंबिका पाल का मजाक

मजाक जारी रखते हुए पाल ने कहा, ''मैं यहां पीठासीन अधिकारी हूं। लेकिन अगर आपने मेरी सलाह मानी होती, तो आप वहां (विपक्षी बेंचों पर) नहीं बैठे होते। आप वहां सिर्फ इसलिए बैठे हैं क्योंकि आपने मेरी सलाह नहीं मानी।'' राहुल उसी अंदाज में बोले कि वह उन नामों को नहीं लेंगे जिनका पाल नहीं चाहते कि जिक्र हो।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments