राशन वितरण नहीं होने की शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे खाद्य निरीक्षक

राशन वितरण नहीं होने की शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे खाद्य निरीक्षक

सरगुजा : सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र में लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कटिदा शासकीय उचित मूल्य दुकान से कार्डधारी हितग्राहियों को दो माह का राशन नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने 10 फरवरी दिन मंगलवार को अंबिकापुर कलेक्ट्रेट पहुंच सरगुजा कलेक्टर को आवेदन देकर राशन दिलाये जाने मांग की गई थी। सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने संज्ञान में लेते हुये सम्बंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

 लखनपुर खाद्य निरीक्षक सतपाल सिंह 11 फरवरी 2026 दिन बुधवार को जांच करने ग्राम कटिंदा पहुंचे और ग्रामीणों से राशन वितरण की समस्याओं को लेकर जानकारी प्राप्त की जांच के दौरान खाद्य अधिकारी ने पाया कि पिछले जनवरी माह में चावल भंडारण नहीं हुआ और किसी के राशन कार्ड में जनवरी माह का चावल इंट्री नहीं पाया गया फरवरी माह में चावल भंडारण शुरू हो गया है जिससे ग्रामीणों को आगामी 20 फरवरी तक राशन वितरण किया जाएगा। वैसे भी ग्राम कटिन्दा राशन दुकान राशन वितरण में गड़बड़ी किये जाने के लिए काफी चर्चित रहा है। पूर्व में भी कार्ड धारकों को राशन नहीं मिलने की शिकायत होती रही है। पूर्व के खाद्य निरीक्षको ने राशन दुकान की जांच भी किये थे लेकिन जांच में गोल मटोल किये जाने कारण किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई।अब देखने वाली बात होगी कि राशन दुकान में व्यवस्था सुधार हो पाती है या नहीं।समय पर मालूम हो सकेगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments