आजकल की लाइफस्टाइल में अपने साथ-साथ बालों का ध्यान रखना भी बेहद मुश्किल होता जा रहा है। लेट सोने से लेकर, खाना-पीना सही टाइम पर नहीं होना भी शरीर को कमजोर बनाता जा रहा है। वहीं अगर बालों की बात करें तो कैमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते-करते हमारे बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं।
हम अक्सर महंगे शैम्पू और सीरम पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन नतीजा कुछ खास नहीं निकलता है। क्या आप जानते हैं कि अमरूद के पत्ते आपके लिए कितने फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए आपको इस लेख में बालों में अमरूद के पत्तों का पेस्ट लगाने के बारे में बताएंगे। साथ ही इस किस तरीके से लगाना है और इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? इसके बारे में भी जानेंगे।
अमरूद के पत्ते क्यों है फायदेमंद?
अमरूद के पत्तों में विटामिन C, विटामिन B और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो न केवल बालों का झड़ना रोकते हैं बल्कि उन्हें जड़ से मजबूत और चमकदार भी बनाते हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
अमरूद के पत्तों में विटामिन B2 और B3 होता है, जो स्कैल्प के सेल्स को रिपेयर करने और बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे बालों का टूटना कम होता है। इन पत्तों में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प की खुजली और रूसी को जड़ से खत्म करते हैं। यह रूखे और बेजान बालों में नमी लौटाकर मुलायम बनाता है।
अमरूद के पत्तों का पेस्ट बनाने और लगाने का सही तरीका क्या है?
बालों में अमरूद के पत्तों का पेस्ट कैसे लगाएं?
इस पेस्ट को बालों की जड़ों पर अच्छी तरह लगाएं।
लगाने के बाद 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
बचे हुए पेस्ट को बालों की पूरी लंबाई पर लगाएं।
इसे लगभग 30 से 45 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।
इसके बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें।
आप इस पेस्ट को बालों में हफ्ते में दो बार लगाएं।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments