नई दिल्ली : एक कहावत सुनी है आपने...माया तेरे तीन नाम: परसा, परसू, परशुराम, इसका मतलब यही है कि पैसे के खेल में इंसान की हैसियत कैसे बदल जाती है और ये उसी का एक उदाहरण है। पर्दे पर सबको हंसाने वाला सिनेमा का 'छोटा डॉन' अपनी ही तकदीर का दुश्मन बन बैठा।
राज कपूर और गुरूदत्त जैसा बनने की चाहत कहें या इसे उस किस्मत का सितम कहे जिसने राजपाल यादव को डायरेक्टर बनने के पंख दिए, लेकिन कर्ज के काले साए तले वो ऐसे डूबे कि सलाखों की दहलीज पर राजपाल पहुंच गए। लेकिन यकीन करना मुश्किल है जो राजपाल यादव एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस लेते हैं, जिन राजपाल के पास करोड़ों की संपत्ति है, क्या वाकई में वो 9 करोड़ के कर्ज तले ऐसे दबे कि उनके पास इतने पैसे नहीं थे।आज हम आपको राजपाल के राजपाठ की वही कहानी बताएंगे, जिसके बाद आप खुद तय करिए कि क्या वाकई में राजपाल की जिंदगी में वो शान-ओ-शौकत है भी, या फिर हकीकत कुछ और ही है?
कितनी संपत्ति के मालिक हैं राजपाल यादव?
साल 2012 में राजपाल यादव ने फिल्म 'अता पता लापता' को निर्देशित किया था। इस फिल्म के लिए राजपाल यादव (Rajpal Yadav Debt) ने 5 करोड़ का कर्ज लिया था, जब राजपाल बीते वर्षों में ये कर्ज नहीं चुका पाए तो ये राशि बढ़कर 9 करोड़ तक पहुंच गई। इस राशि को चुकाने की राजपाल ने कोशिश भी की लेकिन जो चेक राजपाल ने दिए वो बाउंस हो गए।
इसी के चलते कर्ज देने वाली कंपनी ने राजपाल 7 अलग-अलग मामलों में केस दर्ज कराए जिसके बाद राजपाल ने 5 फरवरी 2026 को खुद सरेंडर कर दिया। अब सवाल ये है कि राजपाल यादव जिस 9 करोड़ की राशि को चुकाने में असफल रहे, आखिर में उनके पास कितनी संपत्ति है? तो इसका जवाब है कि हां, राजपाल यादव के पास इतनी संपत्ति जरूर है, जिसमें वो ये 9 करोड़ की राशि आराम से चुका सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल यादव की कुल संपत्ति करीब 50-85 के करोड़ के बीच है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
मुंबई से लेकर पैतृक गांव में राजपाल की संपत्तिसुनने में आपको ये अजीब लगे, लेकिन ऑनलाइन रिपोर्ट्स और पोर्टल्स में किए गए दावों के मुताबिक, राजपाल यादव की कुल संपत्ति करीब 50-85 करोड़ तक आंकी गई है। राजपाल यादव के पास मुंबई में फ्लैट है तो वहीं इसके अलावा उनके पैतृक गांव में भी उनकी संपत्ति बताई गई है।
मुंबई के पॉश इलाकों में उनके फ्लैट्स हैं, लेकिन कर्ज चुकाने के चक्कर में कई संपत्तियों पर कानूनी पेंच फंसे हुए हैं। इसके अलावा 2005 में उन्होंने अपने माता-पिता के नाम पर यह प्रोडक्शन हाउस खोला था, जो उनकी आर्थिक बर्बादी का सबसे बड़ा कारण बना।
एक फिल्म के लिए करोड़ों लेते हैं राजपाल
वहीं सोर्स के मुताबिक राजपाल एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। राजपाल एक फिल्म के लिए 1 करोड़ से 2 करोड़ चार्ज करते हैं। बताया जाता है कि राजपाल यादव ने फिल्म भूल भुलैया 2 के लिए 1.25 करोड़ की फीस चार्ज की थी। इसके अलावा उन्हें फिल्म चंदू चैंपियन के लिए 2 करोड़ मिले।
वहीं फिल्म बेबी जॉन 1 करोड़ चार्ज किए। कहा जाता है कि फिल्म भूल भुलैया 3 के लिए उन्हें करीब 2-3 करोड़ मिले थे। वहीं एक इंटरव्यू में राजपाल यादव ने बताया था कि उन्हें फिल्म 'चुप चुपके' के लिए सबसे ज्यादा फीस मिली थी। फिल्मों के अलावा राजपाल विज्ञापनों से भी खूब कमाते हैं। राजपाल ब्रांड्स के जरिए 1 करोड़ तक की कमाई होती है। इसके अलावा एक इवेंट या शो के लिए वो 10-15 लाख तक लेते हैं।
लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं राजपाल
फिल्मों के अलावा राजपाल यादव के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। उनके पास Honda CR-V, BMW (लगभग ₹80 लाख) और Audi A8 (लगभग ₹1.37 करोड़) जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। हालांकि ये बातें सिर्फ कुछ रिपोर्ट्स पर ही आधारिता हैं, जिनकी हम पुष्टि नहीं करते हैं।
2012 के बाद कितनी फिल्मों में नजर आए राजपाल?
राजपाल यादव ने साल 2012 में जिस मनहूस फिल्म में काम किया, उसके बाद वो कई बड़ी फिल्मों में दिखे। हालांकि बीच में कुछ साल ऐसे रहे, जब राजपाल यादव के पास कुछ काम नहीं था। अगर उनकी इस फिल्मोग्राफी पर नजर डाली जाए तो उन्होंने इन बीते वर्षों में करीब 60 से ज्यादा फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में नजर आए।
इन फिल्मों की लिस्ट लंबी है, लेकिन जिन हिट फिल्मों में वो दिखे उनमें 'भूल भुलैया 3' (2024), 'बेबी जॉन' (2024), 'चंदू चैंपियन' (2024), 'सत्यप्रेम की कथा' (2023), 'भूल भुलैया 2' (2022), 'कुली नंबर 1' (OTT), 'जुड़वा 2' (2017), 'मैं तेरा हीरो' (2014) और 'कृष 3' (2013) समेत कई हिट प्रोजेक्ट्स में नजर आए। हालांकि कुछ फिल्में उनकी ऐसी रहीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं किया।
राजपाल यादव की आने वाली फिल्में
राजपाल यादव भले ही जेल में हैं लेकिन उनकी आने वाली फिल्में भी हैं, जिनमें वो काम कर रहे हैं। बड़ी बात यह है कि जिन बड़ी फिल्मों का हिस्सा राजपाल हैं, वो फिल्में पहले ही चर्चा में हैं। इन फिल्मों के चलते राजपाल यादव खूब सुर्खियां भी बटोर रहे हैं। हालांकि इन फिल्मों की फीस को लेकर फिलहाल कुछ खुलासा नहीं किया गया है। 'भूत बंगला' और 'वेलकम टू जंगल' जैसी फिल्मों में राजपाल दिखेंगे।
सोचने वाली बात यह है कि, 2012 के बाद से राजपाल के पास बड़ी फिल्में आईं, खूब पैसा भी कमाया। इन फिल्मों के चलते उन्हें लाइमलाइट भी मिली। फिर कईयों के मन में सवाल यह आ रहा है कि, इतना काम के होने के बाद भी आखिर 9 करोड़ के इस कर्ज के दलदल में वह कैसे फंसते चले गए।
राजपाल की नेटवर्थ और जो जानकारी हमें मिली उसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं, पर जो फिल्मोग्राफी और फिल्में राजपाल ने की हैं उसकी कहानी भी आपके सामने है। उम्मीद यही करते हैं कि राजपाल जल्द से जल्द जेल से बाहर आएं और फिर से दर्शकों को एंटरटेन करें।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments