गौरेला : जिले में शराबी पति की खौफनाक करतूत सामने आई। घरेलू विवाद में नशे में पति ने पत्नी और बेटी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर अवस्था मे झुलसी हुई किसी तरह खुद को बचाते हुए दोनों अस्पताल पहुंची, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।
गौरेला में जिले के आला अधिकारियों के शासकीय निवास के पास पति-पत्नी निवास करते हैं। पति शंकर पांडेय इलाहाबाद का रहने वाला है और पत्नी शमा शर्मा मध्यप्रदेश के बुढार की रहने वाली है। शंकर एडिशनल एसपी निवास के सामने मौजूद सुलभ शौचालय में केयरटेकर के रूप में कार्य करता है, जिस वजह से वह परिवार के साथ यही रहता है। घटना के वक्त नाबालिग बेटी भी घर में थी।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
बताया जा रहा है कि आरोपित आदतन शराबी है है। बीती रात भी जब वह नशे में था तो पति-पत्नी में घरेलू बात को लेकर जमकर विवाद और कहासुनी हुई। इस दौरान उसकी बेटी भी मौजूद थी। विवाद के बाद नशे में धुत्त पति शंकर ने बाहर गाड़ी से पेट्रोल निकाल पत्नी शमा शर्मा और बेटी पर छिड़कर आग लगा दी।
आग लगने के बाद दोनों ने किसी तरह किचन में मौजूद पानी को अपने शरीर में डालकर आग पर काबू पाते हुए झुलसी हालत में घर से बाहर निकली और सड़क पर एक ऑटो वाले को रुकवाकर जिला अस्पताल गौरेला पहुंची। दोनों के हाथ और कंधे झुलस गए हैं। जिला अस्पताल में दोनों का इलाज जारी है।
घटना के बाद आरोपित पति शंकर मौके से फरार हो गया था। पड़ोसियों से सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया।
गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पीड़िताओं का इलाज अस्पताल में जारी है। जब दोनों बयान देने की स्थिति में आएंगे तो उनके बयान के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments