रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। विनमेट एपीके का प्रयोग कर फर्जी लिंक भेजकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है।
प्रार्थी धर्मेंद्र सिंह द्वारा थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि RTOechallan नाम से आए SMS में दिए लिंक पर क्लिक करने पर उनके बैंक अकाउंट से 4.52 लाख रुपए कट गए। उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 8/26, धारा 318(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 66(D) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना द्वारा प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान गुगल, बैंक, यूट्यूब, मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनी एवं टेलीग्राम एप से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
आरोपियों द्वारा यूट्यूब एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर Task Complete, Instant Bonus, Referral Bonus और गेम खेलने से कमाई जैसे प्रलोभन दिखाकर winmate, wingo जैसे ऐप का प्रचार करते हैं। ऐसे ऐप प्लेस्टोर/ऐप स्टोर पर नहीं होते। इन्हें इंस्टॉल करते ही उपयोगकर्ता को बोनस राशि दिखाई जाती है और SMS Task के नाम पर उसके मोबाइल नंबर से बड़ी संख्या में फर्जी चालान, बोनस लिंक व अन्य संदिग्ध लिंक भेजवाए जाते हैं। फर्जी SMS पर दिए लिंक पर क्लिक करने से मोबाइल हैक हो जाता है और बैंक खाते अथवा ई वालेट से अवैध रूप से धनराशि निकाल ली जाती है। साइबर अपराधी ठगी की रकम को छिपाने के लिए Swiggy/Instamart जैसे क्विक कॉमर्स के माध्यम से सामान खरीदकर उसकी डिलीवरी अलग-अलग राज्यों में करवाते थे।
अपराध में शामिल 2 मुख्य आरोपी पृथ्वी बिश्नोई, नरसिंह सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, सिम कार्ड, बैंक अकाउंट जप्त किया गया है।
इससे पूर्व भी इसी तरह के अपराध में WinGo ऐप के माध्यम से साइबर फ्रॉड करने वाले 3 आरोपियों को महाराष्ट्र, ओडिशा एवं उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया जा चुका है।
सावधानियाँ बरतने की अपील की जाती है :
1 किसी भी प्रकार के ऑनलाइन ऐप को केवल Play Store/App Store से ही डाउनलोड करें।
2 “गारंटीड मुनाफा”, “रोज़ पक्का रिटर्न” अथवा “आसान कमाई” जैसे प्रलोभनों से सावधान रहें।
अनावश्यक रूप से SMS, कॉन्टैक्ट, कॉल लॉग या बैंक संबंधी अनुमति मांगने वाले ऐप्स को इंस्टॉल न करें।
3 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित फर्जी लाभ, स्क्रीनशॉट अथवा प्रशंसापत्रों पर विश्वास न करें।
4 किसी भी अज्ञात लिंक, APK फाइल या कॉल के माध्यम से प्राप्त निर्देशों का पालन न करें।
5 साइबर ठगी होती है, तो तुरंत
राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या
www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
1 पृथ्वी कुमार बिश्नोई उर्फ राहुल
पिता हीराराम उम्र 20 वर्ष, पता ग्राम डोलीकला,थाना कल्याणपुर, बाड़मेर, राजस्थान
2 नरसिंह सिंह पिता नैना राम उम्र 24 वर्ष पता भोपालगढ़ जोधपुर राजस्थान
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments