15वें वित्त आयोग की राशि अटकी तो भड़के सरपंच, जनपद कार्यालय में जड़ा ताला

15वें वित्त आयोग की राशि अटकी तो भड़के सरपंच, जनपद कार्यालय में जड़ा ताला

डोंगरगढ़ :  ग्राम पंचायतों को मिलने वाली 15वें वित्त आयोग की राशि के भुगतान में देरी से नाराज सरपंचों ने बुधवार को जनपद पंचायत कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करते हुए कार्यालय में ताला जड़ दिया।मांग पूरी नहीं होने पर उग्र हुए सरपंचों के इस कदम से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, सरपंचों ने पूर्व में तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित राशि के भुगतान की मांग की थी। उनका कहना है कि पिछले 11 महीनों से 15वें वित्त की राशि जारी नहीं होने से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और सरपंचों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पहले ज्ञापन सौंपकर दी थी चेतावनी

सरपंचों ने चेतावनी दी थी कि तीन दिवस के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे जनपद कार्यालय में ताला लगाकर विरोध करेंगे। सोमवार को उन्होंने अपनी चेतावनी को अमल में लाते हुए कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और धरना शुरू कर दिया। ताला लगाए जाने की सूचना मिलते ही जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर ताला खुलवाने की बात कही। इसके बाद एसडीएम भी जनपद कार्यालय पहुंचे और सरपंचों से चर्चा कर उन्हें समझाइश दी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

समझाईश देते रहे अधिकारी

एसडीएम ने सरपंचों के साथ अपने कार्यालय में बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनीं और उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लगभग एक घंटे में धरना समाप्त कर ताला खोल दिया गया।

इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष कैलाश ऊके, कमलेश वर्मा, नीता आनंद टेम्बुरकर, ओमप्रकाश लिल्हारे, लोचन वर्मा, चमेली, लोकेश साहू, संजय ऊके, भूमिका सिन्हा, प्रीति साहू, कविता, नंदकिशोर कंवर, मदन देवांगन, तोरण बाई सहित अन्य सरपंच मौजूद रहे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments