नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ये नई सीरीज,6 एपिसोड सस्पेंस और रोमांच से भरपूर

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ये नई सीरीज,6 एपिसोड सस्पेंस और रोमांच से भरपूर

नई दिल्ली : क्राइम थ्रिलर जॉनर का सिनेमा बड़े पर्दे और ओटीटी के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला जॉनर बन गया है। मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर इसी जॉनर की एक मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज को रिलीज किया गया है, जिसके 6 एपिसोड की कहानी सस्पेंस और रोमांच से भरपूर है।

नेटफ्लिक्स पर आते ही इस नई सीरीज ने अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। वेब सीरीज की कहानी आपके मेंटल लेवल को हिला कर देगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी थ्रिलर से बारे में जिक्र किया जा रहा है।

नेटफ्लिक्स पर नई सीरीज का कमाल 

जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसका पहला सीजन 3 साल पहले रिलीज किया गया था और उस वक्त वह ओटीटी की बेस्ट क्राइम थ्रिलर बनकर उभरी थी। अब इसका दूसरा बुधवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है, जिसमें 6 लंबे एपिसोड मौजूद है। 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

वेब सीरीज की कहानी पंजाब के सूबे में हुए मर्डर से शुरू होती है, जिसकी छानबीन करने के लिए दो पुलिस ऑफिसर को जिम्मेदारी सौंपी जाती है। पुलिस कातिल का बता लगाने के लिए भरकस प्रयास करती है, लेकिन इलाके में हो रहीं लगातार घटनाएं उनके लिए चुनौती बनती जा रही हैं। हत्यारे की धरपकड़ के बीच सीरीज की कहानी कई ऐसे गंभीर पहलुओं के राज खोलती है, जो आपके दिमाग को हिलाकर रख देगी। 

आपको बता दें कि यहां बात वेब सीरीज कोहरा सीजन 2 (Kohrra Season 2) की जा रही है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। इस सीरीज को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है। शुरुआती रुझान के आधार पर क्रिटिक्स की तरफ से भी कोहरा 2 को पॉजिटिव रिव्यू मिलते नजर आ रहे हैं। 

हिट रहा था पहला सीजन 

कोहरा का पहला सीजन सफल रहा था। इसी आधार पर मेकर्स इसकी सीजन 2 लेकर आए हैं। माना जा रहा है कि जिस तरह की कोहरा 2 की कहानी है, उससे ये साफ लग रहा है कि अब कोहरा की तरह इसका नया सीजन भी चर्चा का विषय बनने वाली है। 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments