नई दिल्ली: सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के पास वर्तमान समय में सुनहरा मौका है। इस समय भारतीय डाक, बैंक, रेलवे, UPSC, RSSB, बिहार पुलिस, इंडियन आर्मी, ISRO समेत विभिन्न विभागों में 70 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। इन सभी भर्तियों लिए आवेदन जारी हैं जिसमें 10th से लेकर ग्रेजुएट/ पोस्ट ग्रेजुएट युवा तक आवेदन के लिए पात्र हैं। ऐसे में आप भी अपनी योग्यता के अनुसार सरकारी भर्ती का चुनाव करके ऑनलाइन माध्यम से तय तिथियों के अंदर फॉर्म भर लें और सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा करें।
जानें किस विभाग में कितने पदों पर हो रही भर्ती
UPSC CSE, IFS: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सिविल सर्विसेज एग्जाम 2026 और यूपीएससी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस एग्जामिनेशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। जो भी अभ्यर्थी ग्रेजुएशन/ एनिमल हसबैंड्री एवं वेटरिनरी साइंस, बॉटनी, केमिस्ट्री, जियोलॉजी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स, स्टैटिक्स एंड जूलॉजी, एग्रीकल्चर या अन्य निर्धारित विषयों में स्नातक पास हैं वे इसमें भाग ले सकते हैं। भर्ती के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 24 फरवरी 2026 है।
इंडिया पोस्ट भर्ती 2026
भारतीय डाक की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28740 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 14 फरवरी वहीं आवेदन पूरा करने की लास्ट डेट 16 फरवरी है। 10th पास अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
बिहार पुलिस भर्ती
बिहार में सहायक अवर निरीक्षक प्रचालक (Bihar ASI Vacancy Operation 2026) के 462 पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए भौतिक विज्ञान विषय के साथ ग्रेजुएशन (B.Sc) कर चेक युवा आवेदन के पात्र हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 4 मार्च 2026 निर्धारित है।
बिहार पंचायती राज भर्ती
बिहार पंचायती राज में ऑडिटर के 102 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए इकोनॉमिक्स, कॉमर्स मैथ्स/ एमबीए/ सीए/ ICWA पास आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 26 फरवरी निर्धारित है।
NCERT में 117 पदों पर भर्ती
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) में शैक्षिणक पदों- असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रोफेसर आदि पदों पर भर्ती हो रही रही है जिसमें शामिल होने के लिए 20 फरवरी तक फॉर्म भरा जा सकता है।
इंडियन आर्मी में रिक्त पद
इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट में आठ पदों की बहाली हो रही है। यह भर्ती JAG Entry 124 के तहत होगी। जो भी अभ्यर्थी लॉ क्षेत्र में स्नातक कर चुके हैं या LLM में अध्ययनरत हैं वे इसमें शामिल होने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 27 फरवरी तक फॉर्म भर सकते हैं।
इसरो में साइंटिस्ट पदों पर भर्ती
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में साइंटिस्ट के 49 पदों पर भर्ती हो रही है। भर्ती में बीई/ बीटेक/ बीएससी/ एमई/ एमटेक/ एमएससी उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं। फॉर्म भरने के लिए लास्ट डेट 12 फरवरी है।
बैंक भर्ती
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया में मार्केटिंग ऑफिसर के 350 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के 2050 पदों पर भर्ती हो रही है जिसके लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 18 फरवरी निर्धारित है। ग्रेजुएट/ CA/ CFA/ MBA उत्तीर्ण अभ्यर्थी इन भर्तियों में भाग लेने के लिए पात्र हैं।
GSSSB CCE Recruitment 2026
GSSSB ने ग्रुप ए और ग्रुप बी के लिए 5370 से अधिक क्लर्क और विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन की लास्ट डेट 20 फरवरी निर्धारित है। स्नातक और कंप्यूटर नॉलेज का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं।
RSSB Recruitment 2026
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट संयुक्त सीधी भर्ती 2026 के माध्यम से 804 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। इसमें 12th के साथ कंप्यूटर नॉलेज रखने वाले युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा LDC Grade II और जूनियर असिस्टेंट के 10644 पदों पर भर्ती हो रही है जिसमें शामिल होने के लिए 13 फरवरी तक फॉर्म भरा जा सकता है। 12वीं के साथ CET पास युवा इस भर्ती के लिए पात्र हैं।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती
रेलवे में ग्रुप डी के 22 हजार पदों पर भर्ती चरण रही है जिसमें केवल 10वीं पास युवा आवेदन के लिए पात्र हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिए 2 मार्च 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जा सकती है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments