परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : विकासखंड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पतोरी के युवा धनेन्द्र साहू ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में चयनित होकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनके इस उल्लेखनीय चयन पर जिला साहू संघ द्वारा आत्मीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण साहू के नेतृत्व में धनेन्द्र साहू को श्रीफल, गमछा एवं मोमेंटो भेंट कर माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया गया। समारोह का वातावरण उत्साह और गर्व से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ युवा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण साहू ने कहा कि धनेन्द्र साहू का चयन ग्रामीण अंचल के युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सच्ची लगन, कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र सेवा को अपना लक्ष्य बनाकर निरंतर प्रयासरत रहें।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
समारोह में उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने धनेन्द्र साहू को देश सेवा के पवित्र दायित्व को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और साहस के साथ निभाने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. टायल साहू (जनपद सदस्य), सोमप्रकाश साहू (संरक्षक, जिला साहू संघ), बैशाखू साहू, यशवंत साहू, गंगाराम साहू, डगन साहू, रजऊ राम साहू, जुगराम साहू, रवि साहू, तुलाराम साहू, शेखर साहू, अरुण साहू, राकेश साहू, कुलदीप साहू, भूषण साहू, रिखी साहू, जगदीश साहू, घनश्याम साहू, सजेश साहू, रामप्रसाद, फत्ते साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।धनेन्द्र साहू की इस उपलब्धि से ग्राम पतोरी सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा और साहस से क्षेत्र का नाम देशभर में रोशन करेंगे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments