आज के समय में ज्यादातर लोग ब्लड शुगर की समस्या से पीड़ित रहते हैं। ऐसे में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए अक्सर लोगों को फाइबर जैसे पोषक तत्वों से युक्त हेल्दी डाइट लेने, पर्याप्त पानी पीने, नियमित एक्सरसाइज करने और अनहेल्दी खानपान का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है।
सके अलावा, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी और जीरे के पानी का सेवन करना ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद होता है। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें ब्लड शुगर में दालचीनी और जीरा के पानी का सेवन करने के क्या फायदे हैं?
ब्लड शुगर में दालचीनी और जीरा के पानी के फायदे - Benefits Of Cinnamon And Cumin Water For Blood Sugar In Hindi
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी और जीरा के पानी में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करे
दालचीनी शरीर में इंसुलिन को मिमिक (mimic) करती है। ऐसे में दालचीनी और का सेवन करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर को कंट्रोल करे
दालचीनी और जीरे के पानी में औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने, के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव करने और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव करे
दालचीनी और जीरे के पानी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
कैसे तैयार करें दालचीनी और जीरे के पानी का सेवन?
इसके लिए 1 छोटी चम्मच जीरा और दालचीनी का 1 छोटा टुकड़ा या 1/4 छोटी चम्मच दालचीनी पाउडर में डेढ़ कप उबले हुए पानी को डालकर रातभर के लिए रख दें। अब सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे पाचन अग्नि में सुधार करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष
औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी और जीरे के पानी में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इनके पानी का सेवन करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने और ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें। इससे किसी भी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments