टोयोटा ने 2027 हाईलैंडर इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश की,जानें फीचर्स

टोयोटा ने 2027 हाईलैंडर इलेक्ट्रिक एसयूवी पेश की,जानें फीचर्स

 नई दिल्‍ली : वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से हाल में ही अमेरिका में नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर 2027 Toyota Highlander को पेश किया गया है। निर्माता की ओर से इसे किस तरह के फीचर्स, डिजाइन के साथ पेश किया गया है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर को दिया गया है। हम आपको दिखा रहे हैं।

पेश हुई नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी

टोयोटा की ओर से 2027 हाईलैंडर एसयूवी को पेश कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इसे ग्‍लोबल स्‍तर पर पेश किया गया है।

मिलेंगी तीन पंक्तियां

इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को तीन पंक्तियों के साथ ऑफर किया गया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

कैसे होंगे फीचर्स

निर्माता की ओर से इसमें एलईडी डीआरएल, फ्लश डोर हैंडल, 14 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, 5जी कनेक्‍टिविटी, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले जैसे फीचर्स को दिया गया है।

कितनी मिलेगी रेंज

इस एसयूवी में 77kWh और 95.8 kWh की क्षमता की बैटरी दी गई हैं। जिससे इसे 320 मील की रेंज मिलती है। 

कितनी मिलेगी ताकत

इस एसयूवी में ऑल व्‍हील ड्राइव को भी दिया गया है। जो संयुक्‍त तौर पर 338 हॉर्स पावर और 323 पाउंड फीट का टॉर्क देती है।

कब होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से इसके लॉन्‍च को लेकर अभ जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसे साल के मध्‍य तक अमेरिका में लॉन्‍च किया जा सकता है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments