टीम इंडिया ने तोड़ा नीदरलैंड्स का रिकॉर्ड,नामीबिया को 93 रनों से दी मात

टीम इंडिया ने तोड़ा नीदरलैंड्स का रिकॉर्ड,नामीबिया को 93 रनों से दी मात

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के 18वें मैच में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया। यह इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत थी। इस मैच में टीम इंडिया ने एक नया इतिहास रच दिया है। टी20 वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में सबसे तेज टीम शतक लगाने का रिकॉर्ड अब टीम इंडिया के नाम हो गया है। भारत ने नामीबिया के खिलाफ मैच में सिर्फ 6.5 ओवर में शतक लगाकर टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज टीम शतक (100 रन) जड़ने का नया कीर्तिमान स्थापित किया।

टीम इंडिया ने तोड़ा नीदरलैंड्स का रिकॉर्ड

इस मैच में भारतीय टीम ने सिर्फ 41 गेंदों में 100 रनों का आंकड़ा छू लिया। इसके साथ ही भारत ने नीदरलैंड्स का 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले नीदरलैंड्स ने 2014 में आयरलैंड के खिलाफ 42 गेंद यानी कि 7 ओवर में 100 रन बनाए थे। इस मैच में टीम इंडिया ने जो ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है इसका श्रेय काफी हद तक विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज ईशान किशन को जाता है। इस मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए कहा था।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

ईशान और संजू ने दिलाई टीम को तूफानी शुरुआत

ईशान किशन और संजू सैमसन ने इस मैच में टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई। सैमसन इस मैच में 8 बॉल पर सिर्फ 22 रन बनाकर आउट हो गए, इस दौरान उन्होंने तीन छक्के लगाए। वहीं ईशान किशन ने 24 गेंद में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने मैच में 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर दिया था। ईशान किशन ऐसे तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में पावरप्ले के भीतर अर्धशतक पूरा किया हो। उनसे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ये कारनामा कर चुके हैं।

पावरप्ले में भारतीय बल्लेबाजों ने की आक्रामक बैटिंग

भारत ने नामीबिया के खिलाफ इस मैच में पावरप्ले के भीतर 86 रन बना लिए थे। यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर है। वहीं इस टी20 वर्ल्ड कप में यह किसी टीम द्वारा बनाया गया हाईएस्ट पावरप्ले स्कोर है। नामीबिया के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारतीय टीम के इस स्कोर के जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन बनाकर आउट हो गई, जिससे टीम इंडिया ने 93 रन से जीत हासिल की।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments