तेज रफ्तार बाइक सवार ने -छात्राओं को मारी ठोकर मामला दर्ज

तेज रफ्तार बाइक सवार ने -छात्राओं को मारी ठोकर मामला दर्ज

 सरगुजा : थाना क्षेत्र के ग्राम नवापारा अमगसी मोड़ में 11 फरवरी दिन बुधवार को साढ़े चार बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूल से पढ़कर वापस घर लौट रहे दो छात्राओं कुमारी नेहा पिता सिलोन मझवार तथा परमीला दास पिता रामधनी दास को जोरदार ठोकर मार दिया जिससे नेहा के सिर और चेहरे में तथा प्रमीला दास के दोनों घुटनों कंधे में चोटें आई हैं। 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

घायल लड़कियों को परिजनों ने लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया है।जिनका इलाज जारी है। दरअसल दोनों सहेली लड़कियां कक्षा नवमी की छात्रा है। अपने घर ग्राम अमगसी जा रही थी। मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 15 डी यू 4069 के चालक ने तेज़ एवं लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते ठोकर मार दिया। पुलिस ने मामले में धारा सदर 281,125 (ऐ ) बीएनएस क़ायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments