जांजगीर चांपा में बड़ा हादसा: सड़क पर नाच रहे बारातियों के बीच घुसा ट्रक,4 महिलाएं घायल

जांजगीर चांपा में बड़ा हादसा: सड़क पर नाच रहे बारातियों के बीच घुसा ट्रक,4 महिलाएं घायल

जांजगीर चांपा :  जिले के गांव घिवरा के मेन रोड में डीजे की धुन पर डांस कर रहे बारातियों पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर वाहन चालक ने घुसा दिया। जिसमें 4 महिलाओं को चोट आई है घटना बुधवार की रात 10 बजे की बताई जा रही है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से बारात आई थी। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले पेंड्रावन से बिर्रा के भाटापारा में रथू देवांगन के यहां बारात पहुंची थीं। गेट के पास सभी बाराती डीजे के धुन पर डांस कर रहे थे। इस बीच शिवरीनारायण की ओर से कैप्सूल वाहन चालक ने सड़क पर बारात होने पर सड़क में खड़ी थी जिसके बाद वह अचानक से चलने लगी और बारातियों के ऊपर चढ़ गई, बारात घर के द्वार पर पहुंच चुकी थी परघनी होने वाली थी, जिसके बाद सड़क किनारे लगे टेंट से जा टकराई जिसक वीडियो भी सामने आया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

वही टक्कर से टेंट के पास खड़े 4 महिलाओं को चोट आई है अन्य लोग घायल हुए जिन्हें हल्की चोट आई है। वही घायल महिलाओं में भूरी बाई 65 वर्ष,राधिका देवांगन, रेधुका देवांगन 55 वर्ष है जिनका इलाज बिर्रा में ही चल रहा है। वही एक महिला उसा बाई देवांगन 53 वर्ष के पैर के जांघ में चक्का चल गया। जिससे उनकी हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है।

घटना की जानकारी बिर्रा पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और कैप्सूल वाहन चालक को हिरासत में लिए गया। जिससे पूछने पर बताया कि उसे झपकी आने से नीद लग गई थी। फिलहाल बिर्रा थाने में कैप्सूल वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज चालक को हिरासत में लिए गया है साथ ही कैप्सूल वाहन को जब्त कर आगे की जांच पड़ताल कार्रवाई की जा रही है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments