भाजयुमो छुरिया मंडल अध्यक्ष सोहन कुमार साहू बने ग्रामीणों की आवाज

भाजयुमो छुरिया मंडल अध्यक्ष सोहन कुमार साहू बने ग्रामीणों की आवाज

छुरिया:छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भोलापुर में नल-जल योजना के तहत निर्मित पानी टंकी होने के बावजूद आज तक पूरे गांव में पाइपलाइन विस्तार का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। आधी-अधूरी पाइपलाइन बिछाए जाने के कारण ग्रामीणों को नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

भारतीय जनता युवा मोर्चा, छुरिया मंडल अध्यक्ष सोहन कुमार साहू ने इस गंभीर समस्या को लेकर जिला कलेक्टर राजनांदगांव को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत बनी पानी टंकी का विस्तार अब तक पूरे गांव में नहीं किया गया है। पाइपलाइन कार्य अधूरा होने से ग्रामीण नल जल से वंचित हैं और दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं।उन्होंने कहा कि नल-जल योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। ऐसे में कार्य में लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है।ज्ञापन में मांग की गई है कि भोलापुर ग्राम पंचायत में नल-जल योजना के अंतर्गत निर्मित पानी टंकी से पाइपलाइन विस्तार का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द योजना का लाभ मिल सके।ग्रामीणों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ठोस कार्रवाई करेगा और वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments