गरियाबंद में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन गूंजा, मितानिनों के समर्पण को मिला सम्मान

गरियाबंद में स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन गूंजा, मितानिनों के समर्पण को मिला सम्मान

तंवरबाहरा में पांच दिवसीय रामकथा महायज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रीराम के आदर्श अपनाने का संदेश

 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : जिला मुख्यालय गरियाबंद के ऑक्शन हॉल में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति द्वारा आयोजित स्वास्थ्य मितानिन कार्यक्रम, स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन एवं जनसंवाद में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जनक ध्रुव एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में मितानिन बहनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि मितानिनों के अद्वितीय समर्पण, सेवा भावना और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उनके अमूल्य योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी घर-घर पहुंचकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण जागरूकता और जनस्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में मितानिन बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा, “आप सभी वास्तव में समाज की स्वास्थ्य प्रहरी हैं। आपकी निष्ठा और अथक परिश्रम से स्वस्थ, जागरूक और सशक्त गांव का निर्माण संभव हो पा रहा है।”
सम्मेलन के दौरान जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दे भी रखे, जिनके त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

तंवरबाहरा में रामभक्ति की गूंज, पांच दिवसीय रामचरितमानस महायज्ञ का शुभारंभ

इसी क्रम में ग्राम तंवरबाहरा में समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से आयोजित पांच दिवसीय श्री रामचरितमानस महायज्ञ एवं रामकथा में विधायक जनक ध्रुव शामिल हुए एवं कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक श्री गोवर्धन शरण व्यास (सिरकट्टी धाम) के मुखारविंद से किया जा रहा है।पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक ध्रुव ने प्रभु श्रीराम के आदर्शों—मर्यादा, सेवा और करुणा—को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन त्याग, धर्म और लोककल्याण का अनुपम उदाहरण है, जिसे अपनाकर समाज में नैतिकता और सद्भाव को सुदृढ़ किया जा सकता है।
भजन संध्या के दौरान श्रीराम के पावन नाम और स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भाव-विभोर होकर भक्ति रस का अनुभव किया। इस अवसर पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रामभक्तों एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। गरिमामय आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।दोनों कार्यक्रमों ने जहां एक ओर स्वास्थ्य जागरूकता और जनभागीदारी का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता की अद्भुत मिसाल भी प्रस्तुत की।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments