किसान ने बताई धांसू ट्रिक,सब्जी नहीं...बीज बेचकर लाखों की कमाई

किसान ने बताई धांसू ट्रिक,सब्जी नहीं...बीज बेचकर लाखों की कमाई

लौकी की खेती तो सभी किसान करते हैं लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर के किसान रामनाथ कश्यप लौकी के बीज की खेती कर रहे हैं. वह इससे लाखों रुपये की कमाई भी करेंगे. किसी भी फसल के बीज की खेती में कंपनी ही बीज खरीदकर ले जाती है, जिससे किसानों के लिए ज्यादा झंझट नहीं होती है. बीज उत्पादन में ज्यादा देखरेख की जरूरत भी नहीं पड़ती है. इस कारण किसान बीज की खेती में ज्यादा रुचि ले रहे हैं. बस्तर के किसान रामनाथ कश्यप लौकी के अलावा करेला के बीज की भी खेती कर रहे हैं. इससे वह हर साल लाखों रुपये की कमाई करते हैं.

 ‘मैं ढाई एकड़ जमीन पर लौकी के बीज की खेती कर रहा हूं. इसके लिए मैंने दो बार हल चलाया है, रोप बनाया है और रोप के साइड में पौधे लगाए हैं. पौधे से पौधे की दूरी दो फीट है और रोप से रोप की दूरी 8 फीट है.’

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

फ्लड विधि से की खेती
उन्होंने कहा, ‘यह लौकी ज्यादा नहीं फैलती है. इस बार मैंने फ्लड विधि से लगाई है. इसमें गोबर खाद डालते हैं. इस बार मेरे पास गोबर खाद नहीं थी, तो लगाने से पहले डीएपी और पोटाश दिया है. कुछ दिन बाद यूरिया और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स देंगे. पानी देते रहना है. इसके बाद समय-समय पर यूरिया और पोटाश देते रहना है. यह फसल डेढ़ महीने में क्रॉसिंग के लायक हो जाती है. यह तीन से चार महीने की फसल होती है. मैंने इसमें मेल और फीमेल लौकी के पौधे लगाए हैं. इसमें पाउडरी मिल्ड्यू और डाउनी मिल्ड्यू जैसी बीमारियां देखने को मिलती हैं, जिसके लिए दवाई का छिड़काव करना चाहिए.’

कितनी है लौकी के बीज की कीमत?
किसान रामनाथ कश्यप ने आगे कहा, ‘बीज वाली लौकी में एक एकड़ में तीन से चार क्विंटल तक उत्पादन होता है. मैंने ढाई एकड़ में लगाया है, जिसमें कम से कम तीन से चार क्विंटल उत्पादन होने की संभावना है. एक क्विंटल लौकी के बीज की कीमत डेढ़ लाख रुपये है. अगर तीन क्विंटल भी उत्पादन होता है, तो खर्च काटकर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये का फायदा होगा. इसमें लगभग एक लाख रुपये का खर्च आता है.’










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments