निसान ग्रेवाइट का ये फीचर सबको हैरान करेगा,फैमिली कार सेगमेंट में मचाएगी तहलका

निसान ग्रेवाइट का ये फीचर सबको हैरान करेगा,फैमिली कार सेगमेंट में मचाएगी तहलका

कार निर्माता कंपनी निसान (Nissan) जल्द ही अपनी नई MPV ग्रेवाइट (Gravite) को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में सामने आई इंटीरियर डिटेल्स से साफ हो गया है कि यह कार फीचर्स के मामले में काफी दमदार होगी।इसमें ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले, रिमूवेबल 3-रो और MT-AMT ट्रांसमिशन जैसे बड़े अपडेट मिलेंगे। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) में क्या खास मिलने वाला है।

ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले

निसान ग्रेवाइट (Gravite) के इंटीरियर में वही सेटअप मिलेगा, जो मैग्नाइट (Magnite) SUV में देखा गया है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन मिररिंग सपोर्ट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। हालांकि, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का लेआउट नया होगा। इसमें स्पीड डिस्प्ले के ऊपर रेव काउंटर, साइड में फ्यूल गेज और वार्निंग लाइट्स दी गई हैं, यानि ड्राइवर को ज्यादा क्लियर और मॉडर्न डिस्प्ले एक्सपीरियंस मिलेगा।

रिमूवेबल 3-रो और ज्यादा स्पेस

रेनो ट्राइबर(Renault Triber)की तरह निसान ग्रेवाइट(Nissan Gravite)में भी रिमूवेबल 3-रो सीट मिलेगी। इसका फायदा ये होगा कि जरूरत हो तो 7-सीटर सीट हटाएं और बूट स्पेस बड़ा बना लें। इसके अलावा केबिन में ड्यूल-टोन अपहोल्स्ट्री (बेज और ब्लैक) मिलेगी, जो कार को प्रीमियम फील देगी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन

निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 72bhp की पावर और 96Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल (MT) और AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) ऑप्शन मिलता है, यानी शहर में ड्राइविंग के लिए AMT एक आसान विकल्प होगा।

किन कारों को देगी टक्कर?

निसान ग्रेवाइट (Gravite) ऐसे सेगमेंट में आएगी, जहां यह दूसरी MPV होगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift), हुंडई ग्रैंड i10 (Hyundai Grand i10), टाटा टिगोर (Tata Tigor), मारुति डिजायर (Maruti Dzire), हुंडई ऑरा (Hyundai Aura), होंडा अमेज (Honda Amaze) से होता है, यानि यह हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान खरीदारों को भी आकर्षित करने की कोशिश करेगी।

निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) फीचर्स और प्रैक्टिकैलिटी का अच्छा कॉम्बिनेशन लग रही है। ड्यूल डिजिटल स्क्रीन, रिमूवेबल 3-रो और MT-AMT ऑप्शन इसे फैमिली कार के तौर पर मजबूत बनाते हैं। अब देखना होगा कि कीमत क्या रखी जाती है और क्या यह सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला पाएगी ?

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments