लाहौर 1947:क्या बदलेगा फिल्म का टाइटल? सनी का इशारा

लाहौर 1947:क्या बदलेगा फिल्म का टाइटल? सनी का इशारा

'बॉर्डर 2' की कामयाबी के बाद सनी देओल इन दिनों करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं. एक के बाद एक बड़ी फिल्मों की तैयारी के बीच उनकी फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. एक्टर ने इशारा किया है कि फिल्म का टाइटल बदला भी जा सकता है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा.

बदल सकता है फिल्म का नाम?

हाल ही में एएनआई के साथ इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा, “मेरी ढेर सारी फिल्में आनी वाली है. उनमें से एक लाहौर 1747 है…शायद टाइटल चेंज हो सकता है, शायद वहीं रखे. फिल्म एक फेमस प्ले पर बेस्ड है. 15 अगस्त के टाइम सिनेमा हॉल में लगेगी.”

पहली बार साथ आएंगे तीन बड़े नाम

फिल्म 'लाहौर 1947' में सनी देओल के साथ निर्देशक राजकुमार संतोषी और निर्माता आमिर खान पहली बार साथ काम कर रहे हैं. आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह कहानी विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है. आमिर ने एक बयान में कहा कि यह स्क्रिप्ट धर्मेंद्र जी की पसंदीदा कहानियों में से एक थी और उन्हें खुशी है कि वह फिल्म को बनते देख पाए.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

'लाहौर 1947' की स्टारकास्ट

'लाहौर 1947' में सनी देओल के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. लंबे समय बाद प्रीति को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा, जिससे दर्शकों में खास उत्साह है. फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है, जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखा है.

बॉर्डर 2 का कलेक्शन

बॉर्डर 2 ने सिनेमाघरों में तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं. पहले हफ्ते में फिल्म ने शानदार शुरुआत करते हुए 30 करोड़ रुपये कमाए थे और रिपब्लिक डे की छुट्टी का फायदा भी मिला. हालांकि इसके बाद कमाई में गिरावट आने लगी. तीसरे गुरुवार यानी 21वें दिन फिल्म ने करीब 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया. 22वें दिन की कमाई काफी धीमी रही और अब तक सिर्फ 0.06 करोड़ रुपये ही जुटा पाई है. भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 317.81 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि दुनियाभर में यह 434.1 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments