महाशिवरात्रि पर्व मनाये जाने को लेकर शिवालयों में तैयारी जोरों पर

महाशिवरात्रि पर्व मनाये जाने को लेकर शिवालयों में तैयारी जोरों पर

 सरगुजा : धार्मिक आस्था से जुड़ी महाशिवरात्रि पर्व मनाये जाने को लेकर ‌श्रदधालू शिव भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शिव मंदिरों में विशेष रूप से रंग रोगन साज़ सज्जा किया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को मनाई जाएगी। नगर पंचायत लखनपुर के प्राचीन स्वयं- भू -शिवमन्दिर बूढ़ा महादेव मंदिर जूनाडीह सरगुजा जिले के प्रसिद्ध अति प्राचीन जमदग्नि ऋषि के तपो भूमि देवगढ़ धाम अर्धनारीश्वर मंदिर महेशपुर धाम के अलावा आसपास शिवमन्दिरो में सदियों पुरानी प्रथा के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व मनाई जाएगी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

 देवगढ़ एवं महेशपुर धाम में तीन दिवसीय लगने वाली मेले को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई है।इन प्राचीनतम शिव मंदिरों में दूर-दूर से श्रद्धालु शिव भक्त महादेव माता पार्वती की पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। जो भोले बाबा के चौखट में हाजरी लगाता है उस भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। मंदिरों में दर्शन पूजन के साथ जलाभिषेक दुग्धाभिषेक करने आने वाले शिव भक्तों के लिए समितियों द्वारा विशेष इंतजामात किए जा रहे हैं। ताकि दर्शनार्थियों को अभिषेक करने में किसी भी तरह की परेशानी ना हो। भोजन भंडारे की भी व्यवस्था की जा रही है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments