रिपोर्ट में दावा : रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा की शादी,₹60 करोड़ का नेटफ्लिक्स का ऑफर ठुकराया

रिपोर्ट में दावा : रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा की शादी,₹60 करोड़ का नेटफ्लिक्स का ऑफर ठुकराया

नई दिल्ली :  रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर पिछले काफी समय से अफवाह है। पहले कहा जा रहा था कि कपल 2 फरवरी को शादी करने वाले हैं हालांकि बाद में खबर झूठी निकली।

उदयपुर में होगी कपल की शादी?

एक तरफ जहां कपल ने अपनी शादी की कोई पुष्टि या खंडन करते हुए कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन कई रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि दोनों फरवरी के आखिरी सप्ताह में उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं।

नेटफ्लिक्स ने ऑफर की थी बड़ी डील

अब शादी की तैयारियों पर एक और अपडेट सामने आया है। तेलुगु मीडिया पोर्टल वेदी..वेदीगा की हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नेटफ्लिक्स ने इस जोड़े को एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए 60 करोड़ रुपये का भारी भरकम ऑफर दिया था, जिससे फैंस को एक आलीशान जगह पर उनकी भव्य शादी देखने का मौका मिलता। हालांकि, खबरों के मुताबिक कपल ने ये प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

पैप्स के सवाल पर शरमा गईं रश्मिका

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि कपल विशेष तौर मशहूर हस्तियों की शादियों के फुटेज से जुड़े पिछले कानूनी विवादों के बाद अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। शादी की खबरों के बीच, हाल ही में रश्मिका को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। पैपराजी से बातचीत के दौरान एक कैमरामैन ने रश्मिका से पूछा, "हमें इनवाइट नहीं कर रहे हैं आप?" वह शरमा गईं और ऐसा दिखाया जैसे उन्हें पैपराजी के इशारे का कोई अंदाजा ही न हो। रश्मिका ने हंसते हुए जवाब दिया, "किस बात के लिए?"

बता दें कि अभिनेत्री नयनतारा और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन ने 9 जून, 2020 को चेन्नई में शादी की। दोनों ने अपनी शादी की फिल्म के अधिकार नेटफ्लिक्स को 25 करोड़ रुपये में बेच दिए।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments