वेलेंटाइन डे पर मस्ट वॉच है ये  रोमांटिक फिल्म, प्रेम का असली मतलब सिखाती है कहानी

वेलेंटाइन डे पर मस्ट वॉच है ये रोमांटिक फिल्म, प्रेम का असली मतलब सिखाती है कहानी

नई दिल्ली :  'तुम मेरी हो, मैं तुम्हें जिंदगी भर प्यार करूंगा... मरते दम तक प्यार करूंगा और उसके बाद भी...', यह डायलॉग उस रोमांटिक फिल्म का है जिनके आगे आज की सैयारा, ओ रोमियो, तेरे इश्क में जैसी फिल्में भी फीकी हैं।

यह फिल्म आपको हंसाएगी, निस्वार्थ प्यार करना सिखाएगी और कुछ सीन्स आपके आंखों में आंसू भी ला देगी। 23 साल पहले जब यह फिल्म आई थी तो सिनेमाघर हाउसफुल हो गए थे, स्टार्स को वाहवाही मिली और मेकर्स मालामाल हो गए। फिल्म के गाने हिट थे, कहानी-किरदार शानदार था। आज भी यह टॉप रेटेड रोमांटिक फिल्मों (Top Rated Romantic Film) में गिनी जाती है।

वैलेंटाइन डे पर है मस्ट वॉच मूवी

अगर आप वैलेंटाइन डे (Valentine Day) पर एक रोमांटिक फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं तो आपको यह अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह फिल्म पुरानी ही सही, लेकिन क्लासिक कल्ट है। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

इमोशनल करती है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक लड़की है जो उदास जिंदगी जी रही है। तभी एक शख्स उसकी जिंदगी में खुशियां और नयापन लाता है। पहले दोनों के बीच नोकझोंक होती है और फिर वे प्यार में पड़ जाते हैं। मगर तभी वह उस लड़की को किसी और के करीब लाने की कोशिश में लग जाता है और कहानी यहीं इमोशनल मोड़ लेती है।

करण जौहर ने लिखी थी फिल्म की कहानी

यह फिल्म है 2003 में आई निखिल आडवाणी निर्देशित कल हो ना हो (Kal Ho Naa Ho)। फिल्म में शाह रुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी नैना की है जो अमन (शाह रुख) के प्यार में पड़ जाती है। मगर अमन उसे रोहित (सैफ) के करीब लाने की कोशिश में लग जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि अमन कैंसर से पीड़ित होता है और वह दुनिया छोड़ने से पहले नैना को खुश देखना चाहता है।

यह फिल्म टॉप रेटेड इंडियन फिल्म में से एक है। इसकी कहानी करण जौहर ने लिखी थी। 7.9 रेटिंग वाली यह फिल्म आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments