उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को नहीं जानकारी, निगम कर रहा वसूली! मरीन ड्राइव मामले में भाजपा की पोल खुली

उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को नहीं जानकारी, निगम कर रहा वसूली! मरीन ड्राइव मामले में भाजपा की पोल खुली

रायपुर : तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में नगर निगम द्वारा सड़क के किनारे अवैध रूप से पार्किंग शुल्क वसूली किए जाने के गंभीर मामले को लेकर आज कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा से मुलाकात कर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से स्पष्ट सवाल किया कि जब तेलीबांधा मरीन ड्राइव में पार्किंग की कोई अधिकृत व्यवस्था ही नहीं है, तब नगर निगम किस आधार पर सड़क को पार्किंग बनाकर आम जनता से शुल्क वसूल रहा है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने यह भी पूछा कि क्या इस अवैध पार्किंग वसूली को लेकर विधायक से कोई प्रस्ताव मांगा गया था या उनकी कोई सहमति ली गई थी।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

इस पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में स्वीकार किया कि उन्हें इस प्रकार की किसी भी पार्किंग वसूली की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट रूप से माना कि बिना पार्किंग सुविधा सड़क पर शुल्क वसूलना गलत है और कहा कि वे इस पूरे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कदम उठाएंगे। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मरीन ड्राइव रायपुर शहर की आम जनता के लिए एक सार्वजनिक भ्रमण स्थल है, न कि नगर निगम की वसूली का केंद्र। सड़क को पार्किंग बनाकर लोगों से पैसे वसूलना न केवल नियमों के खिलाफ है बल्कि जनता के साथ खुला अन्याय है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब इस अवैध वसूली की जानकारी स्थानीय विधायक तक को नहीं है, तो यह साफ दर्शाता है कि नगर निगम मनमानी करते हुए जनता को लूट रहा है और भाजपा सरकार आंख मूंदे बैठी है। कांग्रेस ने मांग की कि तेलीबांधा मरीन ड्राइव में की जा रही अवैध पार्किंग वसूली को तत्काल बंद किया जाए, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो तथा आम नागरिकों को राहत दी जाए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि यह वसूली बंद नहीं की गई, तो पार्टी सड़क से लेकर आंदोलन तक मजबूर होगी। इस दौरान प्रमोद दुबे आकाश तिवारी दिनेश तिवारी संजय सोनी सुनील भुवाल सत्तू सिंह माधव छुरा सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments