महाशिवरात्रि पर्व पर होगा भव्य आयोजन, सुबह 8 बजे* होगी  भस्म आरती ,जलाभिषेक, दुग्ध अभिषेक

महाशिवरात्रि पर्व पर होगा भव्य आयोजन, सुबह 8 बजे* होगी भस्म आरती ,जलाभिषेक, दुग्ध अभिषेक

रायपुर  : कृष्ण मित्र फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव और सचिव गोवर्धन झंवर ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री सोमेश्वर महादेव जी का महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर प्रातः 8:00 बजे भस्म आरती ,जलाभिषेक दूध अभिषेक होगी।

 तत्पश्चात दोपहर से भगवान को विशेष श्रृंगार करके नया स्वरूप दिया जाएगा। जिसके दर्शन भक्तों को शाम 4:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक होंगे।  शाम 7:00 बजे महा आरती होगी तत्पश्चात 56 भोग,और भंडारा होगा उसके पश्चात भजन संध्या होगी । उक्त अवसर पर रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे साथ ही महापौर श्रीमती मीनल चौबे जी प्रमुख अतिथि के रूप में और नगर निगम रायपुर जोन 6 के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता  टिकरापारा वार्ड के पार्षद प्रमोद साहू  उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

 फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने बताया कि यह आयोजन प्रतिवर्ष होता है क्योंकि मुक्तिधाम के बाहर भगवान श्री सोमेश्वर महादेव स्वयं विराजित हैं, इसलिए महाकाल मनोकामना पूर्ण करते हैं बहुत से निसंतान को संतान की प्राप्ति हुई है विवाह आदि ,बिजनेस आदि में जिन्हें जो भी समस्या थी लोगों ने यहां आकर महाकाल के द्वार पर अपनी अर्जी लगाई और उनकी सभी मनोकामना पूर्ण हुई है।

 इस उपलक्ष में बहुत से लोगों ने मंदिर निर्माण में अपना योगदान दिया है।  फाउंडेशन के सचिव गोवर्धन झंवर ने बताया कि सरजू बांधा मुक्तिधाम परिसर में मृतको की स्मृति में पौधारोपण कराया जाता है। साथ ही फाउंडेशन की ओर से स्वर्ग रथ वाहन, एंबुलेंस सेवा, बॉडी फ्रीज़र ,व्हीलचेयर जरूरतमंद लोगों को प्रदान की जाती है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments