बड़ा हादसा टला : रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की रफ लैंडिंग

बड़ा हादसा टला : रायपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की रफ लैंडिंग

रायपुर : रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा टल गया। तकनीकी खराबी के कारण भोपाल से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट लैंडिंग के बाद अचानक रनवे पर उछल गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

इंडिगो की फ्लाइट शनिवार को दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर भोपाल से रवाना हुई थी। विमान ने रायपुर पहुंचने के बाद जैसे ही रनवे को टच किया, अचानक झटका लगा। पायलट ने फिर उड़ान भरी और 20 मिनट तक विमान को हवा में घुमाया और फिर से रफ लैंडिंग कराई।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

जानकारी के अनुसार, लैंडिंग गियर में खराबी के कारण यह समस्या हुई। एयरपोर्ट प्रबंधन ने खराबी के कारण विमान की अगली उड़ान रद कर दी। भोपाल जाने वाले यात्रियों को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के माध्यम से भेजा गया। रायपुर में इससे पहले भी सितंबर 2024 और जनवरी 2020 में रफ लैंडिंग की घटनाएं हुई थीं।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments