38 वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई,फैंसी और आड़ा-तिरछा नंबर प्लेट हटाने का अभियान जारी

38 वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई,फैंसी और आड़ा-तिरछा नंबर प्लेट हटाने का अभियान जारी

राजनांदगांव: शहर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप के नेतृत्व में अभियान के तहत 38 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

वाहनों में आड़ा-तिरछा, अस्पष्ट और स्टाइलिश (फैंसी) नंबर प्लेट लगाने वालों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे केवल शासन द्वारा निर्धारित मानक नंबर प्लेट (HSRP) ही लगवाएं और नियमों का पालन करें।

यातायात पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नंबर प्लेट बिल्कुल सीधी, रोशनी में स्पष्ट रूप से पढ़ने योग्य और एचएसआरपी युक्त होनी चाहिए। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments