ग्रामीणों की मेहनत की कमाई लेकर पोस्ट मास्टर फरार, फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला

ग्रामीणों की मेहनत की कमाई लेकर पोस्ट मास्टर फरार, फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला

डोंगरगढ़: ग्राम पंचायत जटकन्हार स्थित पोस्ट ऑफिस में करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पदस्थ पोस्ट मास्टर आशीष मंडावी पर लगभग आठ गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों की मेहनत की कमाई का गबन कर फरार होने का आरोप है. ग्रामीणों के अनुसार आरोपी ने एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि हड़प ली है. मामले की शिकायत थाना डोंगरगढ़ में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है .

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

किसान के खाते से खुला राज में स्थानीय लोगों के मुताबिक पूरे प्रकरण का खुलासा तब हुआ, जब एक युवा किसान अपने खाते में जमा तीन लाख रुपये में से एक लाख रुपये निकालने के लिए डोंगरगढ़ पोस्ट ऑफिस पहुंचा. जांच करने पर उसके खाते में मात्र तीन हजार रुपये शेष पाए गए. किसान के होश उड़ गए. इसके बाद अन्य खातों की पड़ताल शुरू हुई तो धीरे-धीरे बड़े घोटाले का पर्दाफाश हो गया.

ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. सूत्रों के अनुसार आरोपी आशीष मंडावी पिछले लगभग 10 वर्षों से बेलगांव, माड़ीतराई, कटली, धुसेरा, हरणसिंधी, नागतराई, डारागांव और जामरी सहित आठ गांवों के करीब 3000 खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था. बताया जा रहा है कि वह लोगों को नकली पासबुक जारी कर जमा राशि की एंट्री करता और मूल रिकॉर्ड में उसे दर्ज नहीं करता था. इस प्रकार धीरे-धीरे करोड़ों रुपये का गबन किया गया.










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments