अवैध परिवहन करते चार हाइवा जब्त किए

अवैध परिवहन करते चार हाइवा जब्त किए

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिले में अवैध खनिज खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश एवं खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में खनिज अमले द्वारा लगातार आकस्मिक निरीक्षण और निगरानी की जा रही है। संचार माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाते हुए अवैध गौण खनिज परिवहन में संलिप्त वाहनों पर कार्रवाई की।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को खनिज अमले ने भटगांव तहसील क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान गौण खनिज के अवैध परिवहन में लगे दो हाईवा वाहनों को पकड़ा। जांच के उपरांत दोनों वाहनों को जब्त कर थाना भटगांव के सुपुर्द कर दिया गया। इसी क्रम में शनिवार को सारंगढ़ तहसील क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए अवैध गौण खनिज परिवहन में संलिप्त दो अन्य हाईवा वाहनों को रोका गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए इन वाहनों को थाना सारंगढ़ में सुपुर्द किया गया।खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई खनिज नियम 2015 एवं अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई है।

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य खनिज संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज अमला भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई करेगा। अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनिज परिवहन या भंडारण में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनिज खनन या परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जा सकें।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments