मुंगेली : जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 77 वर्षीय निश्चल सिंह ने बैंकिंग विवाद से त्रस्त होकर एक दिवसीय अनशन की अनुमति मांगी है। आरोप है कि पंजाब नेशनल बैंक की बरेला शाखा द्वारा वर्ष 2007 से लंबित एक एफडीआर की प्रतिलिपि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।, जबकि वर्ष 1991 की एक अन्य एफडीआर का भुगतान भी अब तक नहीं हुआ है।
निश्चल सिंह का कहना है कि भुगतान न होने की स्थिति में उन्होंने कई बार शाखा से संपर्क किया, लेकिन न तो उन्हें एफडीआर की प्रमाणित प्रतिलिपि दी गई और न ही संबंधित खाता विवरण (स्टेटमेंट) उपलब्ध कराया गया। उनका आरोप है कि वर्षों से बैंक के चक्कर लगाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
शाखा से प्रधानमंत्री तक शिकायत
बताया गया है कि उन्होंने इस मामले में शाखा प्रबंधक, चेयरमैन और उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी। यहां तक कि प्रधानमंत्री कार्यालय को भी शिकायत भेजी गई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने अब सार्वजनिक विरोध का रास्ता चुना है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
कलेक्टर से अनुमति नहीं, न्यायालय से गुहार
निश्चल सिंह ने एक दिवसीय अनशन की अनुमति के लिए मुंगेली कलेक्टर कुंदन कुमार को आवेदन दिया था। जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर उन्होंने मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी को पत्र लिखकर शांतिपूर्ण अनशन की अनुमति मांगी है।
प्रशासन और बैंक की अगली चाल पर नजर
यह मामला अब प्रशासनिक और कानूनी दायरे में प्रवेश कर चुका है। एक ओर 77 वर्षीय बुजुर्ग अपने बैंकिंग अधिकारों की मांग पर अड़े हैं, वहीं दूसरी ओर बैंक और प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि क्या यह विवाद संवाद से सुलझेगा या कानूनी प्रक्रिया लंबी दिशा लेगी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments