टी20 वर्ल्ड कप 2026 :टीम इंडिया का सुपर 8 का ये है शेड्यूल,नोट कर लीजिए

टी20 वर्ल्ड कप 2026 :टीम इंडिया का सुपर 8 का ये है शेड्यूल,नोट कर लीजिए

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के लिए भारतीय टीम ने अपनी सीट पक्की कर ली है। भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपने पहले तीन मैच जीतकर 6 अंक हासिल कर लिए हैं और इसी के साथ उसकी एंट्री अगले राउंड के लिए हो गई है। हालांकि अभी भारत का एक और लीग मैच बचा हुआ है। उसे जीतकर टीम इंडिया अपने ग्रुप में टॉप करते हुए अगले राउंड में जाना चाहेगी। इस बीच टीम इंडिया का सुपर 8 का शेड्यूल भी करीब करीब तय हो गया है। भारत के ग्रुप की दो टीमें तो तय है, एक और टीम का नाम जल्द ही फाइनल हो जाएगा। 

सुपर 8 में टीम इंडिया की वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका से होगी टक्कर

भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में एंट्री कर ली है। जहां उसका मुकाबला बड़ी और धाकड़ टीमों से होता हुआ नजर आएगा। इस बीच दो टीमों के नाम तय हो गए हैं। पहली टीम है साउथ अफ्रीका और दूसरी है वेस्टइंडीज। भारत के साथ साथ दूसरे ग्रुप से इन दोनों टीमों ने भी अपनी सीट अगले राउंड के लिए बुक कर ली है। जो शेड्यूल आईसीसी ने जारी किया था, उसके अनुसार टीम इंडिया अब अपने अगले लीग मैच के बाद 22 फरवरी को फिर से मैदान में उतरेगी। इस दिन भारत का मुकाबला सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से होगा। ये मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडयम यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

एक मार्च को टीम इंडिया वेस्टइंडीज से खेलेगी आखिरी सुपर 8 का मैच

इसके बाद टीम इंडिया अपने दूसरे सुपर 8 के मैच के लिए 26 फरवरी को मैदान में उतरेगी। इस दिन भारत का मैच किससे तय होगा, लेकिन तो पक्का है कि इसमें ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे में से कोई एक टीम आएगी। इसका फैसला आने वाले मैचों के बाद होगा। हालांकि इतना पक्का है कि 26 फरवरी को टीम इंडिया चेन्नई के मैदान पर खेलेन के लिए उतरेगी, सामने वाली टीम का नाम तय होना अभी बाकी है। इसके बाद भारतीय टीम अपना सुपर 8 का आखिरी मैच 1 मार्च को खेलेगी। इस दिन भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा, जिसने पहले ही शानदार खेल दिखाते हुए सुपर 8 में अपनी सीट पक्की की है। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। 

जल्द ही फाइनल हो जाएंगे सुपर 8 की सभी आठ टीमों के नाम

इस बीच अब तक कुल मिलाकर 5 टीमों ने अपनी सीट सुपर 8 के लिए बुक कर ली है, बाकी टीमें कौन सी होंगी, इसका फैसला आने वाले दिनों में हो जाएगा। भारत के ग्रुप में दूसरी टीमें वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका होंगी। जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया में से एक टीम आएगी। इसके बाद दूसरे ग्रुप में श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमों के नाम तय हो गए हैं। पाकिस्तान और यूएसए में से एक टीम आगे जाएगी, वहीं इंग्लैंड और इटली में से एक टीम सुपर 8 में जाएगी। आने वाले दो दिनों में बाकी टीमों के नाम भी तय होने की पूरी संभावना है। 

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments