रणवीर सिंह के लिए साल 2025 करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है। उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करके इतिहास रच दिया है। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। अब ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ की रिलीज से पहले रणवीर एक और बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं। मीडिया प्लेटफॉर्म पिंकविला के मुताबिक रणवीर सिंह 'प्रलय' में नजर आएंगे।
धुरंधर की ऐतिहासिक सफलता:- आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शकों की नजर अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ पर टिकी है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस बीच रणवीर ने अपने करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म पर काम शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
रणवीर की नई फिल्म ‘प्रलय’:- ‘धुरंधर’ के बाद रणवीर सिंह फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगे। यह एक हाई-कॉन्सेप्ट जॉम्बी एपोकैलिप्स ड्रामा होगी। इस फिल्म में रणवीर के साथ मलयालम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन के साथ लीड रोल में नजर आ सकते हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘लोका चैप्टर 1: चंद्र’ से पैन इंडिया पहचान बनाई थी। बता दें कि ‘प्रलय’ को समीर नायर और हंसल मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। जय मेहता फिल्म को डायरेक्ट करेंगे, जो बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म होने वाली है। जय इससे पहले ‘लुटेरे’ और चर्चित सीरीज ‘स्कैम 1992’ से जुड़े रहे हैं।
बतौर प्रोड्यूसर रणवीर का डेब्यू:- ‘प्रलय’ खास इसलिए भी है क्योंकि इस फिल्म से रणवीर सिंह बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रहे हैं। वह इसे अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मां कसम फिल्म्स’ के बैनर तले बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर फिल्म में प्रॉफिट शेयर मॉडल पर भी काम कर रहे हैं, यानी रिलीज के बाद होने वाले मुनाफे में उनका हिस्सा होने वाला है।
300 करोड़ से ज्यादा का बजट:- ‘प्रलय’ का बजट 300 करोड़ रुपये भी ज्यादा बताया जा रहा है। फिल्म ‘प्रलय’ जॉम्बी एपोकैलिप्स जैसी कहानी होने की वजह से इसमें भारी-भरकम वीएफएक्स, प्रोडक्शन डिजाइन और स्पेशल इफेक्ट्स पर बड़ा खर्च किया जाएगा। हालांकि बजट और फीस को लेकर अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फैंस को अब ‘धुरंधर 2’ के साथ-साथ ‘प्रलय’ का भी बेसब्री से इंतजार है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments