जशपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज (छत्तीसगढ़)। थाना कोरंधा क्षेत्र के ग्राम हंसपुर में अवैध बक्साइट उत्खनन को लेकर हुई कार्रवाई के दौरान मारपीट में 62 वर्षीय राम उर्फ रामनेश की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एसडीएम कुसमी करुण डहरिया सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।घटना 15 फरवरी 2026 की देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार जंगल क्षेत्र में तीन व्यक्तियों के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस ने अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत धारा 103(1), 115(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले की विवेचना जारी है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
पूर्व में भी रह चुके हैं विवादों में
सूत्रों के अनुसार, संबंधित अधिकारी वर्ष 2022 में गरियाबंद जिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर पदस्थ थे। उस दौरान कथित रूप से ₹20,000 रिश्वत प्रकरण में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाने का मामला सामने आया था।हालांकि उक्त प्रकरण की वर्तमान न्यायिक स्थिति की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अभी शेष है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments