26 एवं 27 फरवरी को महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी काम होगे ठप

26 एवं 27 फरवरी को महिला एवं बाल विकास विभाग के सभी काम होगे ठप

किरंदुल : दंतेवाड़ा जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं द्वारा अपने विभिन्न मांगों को लेकर दंतेवाड़ा जिला सहित 33 जिला मुख्यालयों में 26 एवम 27 फरवरी को कामबंद हड़ताल करने का ऐलान किया गया हैं।इस संदर्भ को लेकर मंगलवार दोपहर 12 बजे आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं द्वारा किरंदुल परियोजना अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता संघ के पदाधिकारियों ने बताया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ की नियुक्ति आंगनबाड़ी केन्द्रो और महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यो के सम्पादन के लिये किया जाता है लेकिन वर्तमान में इनसे लगभग सभी विभागो का काम लिया जाता हैं।सभाओ मे भीड़ बढ़ाने के लिये भी बुलाया जाता है काम के बोझ और अफसरो के गुलामी भरी जिन्दगी से त्रस्त होकर छत्तीसगढ़ के एक लाख से भी अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एक बार फिर से लाम बंद होकर सड़क पर उतरने की तैयारी कर ली गई है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

प्रथम चरण में दिनांक 26 एवं 27 फरवरी को सभी 33 जिला मुख्यालयों में कामबंद हड़ताल धरना रैली प्रदर्शन कर कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा।इसके बाद भी मांगें पूरी नही हुई तो दिनांक 09 मार्च को राजधानी रायपुर मे विशाल प्रान्तीय धरना रैली और विधान सभा का घेराव करने का निर्णय लिया गया हैं।इस अवसर पर संघ के दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष रानी राव,उपाध्यक्ष पार्वती नाग,महामंत्री अनीता साहू,गीता देवनाथ,अनीता मंडावी एवम अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments