आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ते खान-पान के कारण यूरिक एसिड की समस्या एक आम बात हो गई है। जब शरीर में प्यूरीन नामक प्रोटीन टूटता है, तो यूरिक एसिड बनता है। आमतौर पर किडनी इसे फिल्टर करके शरीर से बाहर निकाल देती है, लेकिन जब इसकी मात्रा बढ़ जाती है, तो यह जोड़ों में क्रिस्टल्स के रूप में जमा होने लगता है। इससे जोड़ों में दर्द, सूजन और 'गाउट' जैसी समस्याएं पैदा होती हैं।दवाइयों के साथ-साथ अगर आप अपनी डाइट में कुछ खास ड्रिंक्स शामिल करें, तो यूरिक एसिड को तेजी से कम किया जा सकता है
नींबू पानी पीएं:- नींबू विटामिन-सी और साइट्रिक एसिड का बेहतरीन स्रोत है। यह शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और किडनी के काम करने की क्षमता को बढ़ाती है।
जीरा का पानी पीएं:- यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए जीरे का पानी बेहद फायदेमंद माना जाता है। यूरिक एसिड बढ़ने से जोड़ों में दर्द और सूजन हो जाती है। जीरे में मौजूद तत्व सूजन को कम करने में मदद करते हैं। खराब पाचन भी शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने का कारण बनता है। जीरा मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे प्यूरीन का पाचन बेहतर होता है
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
अजवाइन का पानी पीएं:- अजवाइन यूरिक एसिड के मरीजों के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन उबालकर छान लें और इसे गुनगुना पिएं। यह मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त करता है।
चेरी का जूस पीएं:- चेरी में 'एन्थोकायनिन' नामक तत्व होता है जो यूरिक एसिड को कम करने और गाउट को रोकने में बेहद असरदार है। रोजाना एक गिलास बिना चीनी वाला चेरी जूस पीना फायदेमंद है।
खीरे का जूस पीएं:- खीरा फाइबर और पानी से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम भी होता है जो किडनी को यूरिक एसिड फिल्टर करने में मदद करता है। खीरे के रस में थोड़ा नींबू मिलाकर पीने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं।
नारियल पानी पीएं:- नारियल पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स यूरिक एसिड को फ्लश आउट करने में मदद करते हैं। यह शरीर के पीएच लेवल को भी अक्लाइन बनाए रखता है। जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments