किरंदुल : भाजपा की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले युवा मोर्चा को मजबूत करने के लिए ,भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के अनुमति से व भजपा मण्डल अध्यक्ष विजय सोढ़ी की सहमति से भाजयुमो जिलाध्यक्ष राहुल असरानी के अनुसंशा से किरन्दुल युवा मोर्चा की घोषणा की गई हैं।सोमवार जारी घोषणा पत्रों के अनुसार सुखदेव पोयाम को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई हैं।महामंत्री की अहम जिम्मेदारी पवित्रो जाल एवम रीक सिंह को दी गई।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
नई दायित्व मिलने पर हर्ष व्यक्त करते हुए अध्यक्ष सुखदेव पोयाम एवम महामंत्री पवित्रो जाल ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में अहम जिम्मेदारी मिलने पर गर्व महसूस हो रहा है।उन्हने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसको वे पूरी मेहनत व निष्ठा के साथ निभाएंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए युवा मोर्चा की टीम हर संभव प्रयास करेगी।भाजपा मंडल प्रभारी सत्यजीत सिंह चौहान महामंत्री विक्रम नाहक मोहित धवन ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रहित में कार्य करती है और करती रहेगी।हमें विश्वास है युवा मोर्चा की नई टीम पूरी मेहनत और निष्ठा से कार्य करेगी तथा जनहितैषी योजना को घर-घर तक पहुंचा कर और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से लोगो को जोड़कर भारतीय जनता युवा मोर्चा चुनाव में विजयी परचम लहराने में अहम भूमिका निभाएगी।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments