बस्तर में प्रदर्शन से पहले AAP नेता हिरासत में

बस्तर में प्रदर्शन से पहले AAP नेता हिरासत में

बस्तर : आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन से पहले लोकसभा अध्यक्ष और विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र नाग को पुलिस ने घर से उठाकर हिरासत में ले लिया। उनके साथ पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी हिरासत में लिए गए हैं। पार्टी का आरोप है कि, हिरासत में लिए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं के बारे में परिजनों और संगठन को यह तक नहीं बताया गया कि उन्हें कहां रखा गया है। AAP ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन बताया है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

आम आदमी पार्टी का कहना है कि, वो नारायणपुर और दक्षिण बस्तर में लंबे समय से पेयजल संकट और क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। ज्ञापन, शांतिपूर्ण धरना और जनसंवाद के जरिए प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्याओं के समाधान के बजाय आंदोलन करने वालों को ही निशाना बनाया जा रहा है। पार्टी नेता समीर खान ने कहा कि, यदि सरकार और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं तो जनता को सड़क पर उतरने की जरूरत ही नहीं पड़े। उनका आरोप है कि बस्तर संभाग में जब भी कोई संगठन जनहित और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाता है, तो उसे दबाने की कोशिश की जाती है।

वहीं, पार्टी नेता बल्लू भवानी ने कहा कि, नारायणपुर में कार्यकर्ताओं को अवैधानिक रूप से हिरासत में लेना लोकतंत्र की हत्या के समान है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन हर नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments