आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर निकली भर्ती,इच्छुक महिलाएं इस तारीख ​तक कर सकतें हैं आवेदन

आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर निकली भर्ती,इच्छुक महिलाएं इस तारीख ​तक कर सकतें हैं आवेदन

अंबिकापुर:आंगनवाड़ी में नौकरी करने की सोच रही महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर जिलें में इन दिनों आंगनबाड़ी सहायिका (CG Anganwadi Bharti 2026) के पद पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंन्द्र में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद हेतु खुली भर्ती से आवेदन पत्र 02 मार्च तक आमंत्रित किये गये हैं। आंगनबाड़ी सहायिका हेतु नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड क्र. 22 आंगनबाड़ी केंन्द्र तकिया रोड केदारपुर में भर्ती की जानी है। जिसकी सूची एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं आयुक्त नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है।

इस हेतु केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं वे अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकते हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तें एवं अहर्ताओं के सम्बन्ध में परियोजना कार्यालय, नगर पालिका निगम अम्बिकापुर कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments