नई दिल्ली : पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि एप्पल जल्द ही इंडियन मार्केट और इंटरनेशनल मार्केट में भी अपनी बजट स्मार्टफोन सीरीज का नया फोन लॉन्च करने वाला है। हालांकि टेक दिग्गज ने अभी तक इस लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी iPhone 17e को लॉन्च करने की सोच रही है।
रिपोर्ट्स बताती हैं कि ये डिवाइस इसी हफ्ते लॉन्च हो सकता है। आने वाले डिवाइस में बैटरी लाइफ, कैमरा कैपेबिलिटी, प्रोसेसर, डिजाइन और कई दूसरे अपग्रेड होने की उम्मीद है। चलिए मौजूदा iPhone 16e की तुलना में iPhone 17e में होने वाले 5 बड़े बदलाव जान लेते हैं।
iPhone 17e: डिजाइन
सालों से बजट iPhone में अभी भी स्क्रीन के ऊपर वो पुराने जमाने की नॉच देखने को मिल रही है लेकिन इस बार आने वाले डिवाइस के साथ ये ट्रेंड बदल सकता है। रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि iPhone 17e आखिरकार बजट सेगमेंट में डायनामिक आइलैंड ला सकता है।
ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है
iPhone 17e: चिपसेट
इतना ही नहीं इस बार iPhone 17e में हाई-एंड iPhone 17 में मिलने वाला A19 चिप मिल सकता है, जो एप्पल के iPhone 16e में अभी मिलने वाले A18 चिपसेट का अपग्रेड होने वाला है। साथ ही ये नया चिपसेट हैंडसेट को Apple Intelligence फीचर्स इस्तेमाल करने की सुविधा देगा।
iPhone 17e: मॉडेम
रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि iPhone 17e में एप्पल का इन-हाउस C1X मॉडेम मिल सकता है। ये नया मॉडेम यूजर्स को फास्ट डाउनलोड स्पीड और भीड़-भाड़ वाले एरिया में ज्यादा स्टेबल कनेक्शन ऑफर करेगा। ये भी कहा जा रहा है कि मौजूदा C1 मॉडेम की तुलना में नया वाला मॉडेम काफी ज्यादा पावर-एफिशिएंट होगा।
iPhone 17e: कैमरा
कैमरा की बात करें तो अपकमिंग iPhone 17e में 48MP का रियर कैमरा मिल सकता है, जबकि सामने की तरफ 18MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है, जो iPhone 16e के 12MP फ्रंट कैमरे से बड़ा अपग्रेड होगा। इसके अलावा, इमेज प्रोसेसिंग में सुधार देखने को मिल सकता है।
iPhone 17e: बैटरी
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Apple आखिरकार इस लाइनअप में MagSafe सपोर्ट लेकर आ सकता है, जिससे यूजर्स आसानी से मैग्नेटिक चार्जर, वॉलेट और बैटरी पैक अपने इस फोन में भी लगा सकेंगे। यह फीचर वायरलेस चार्जिंग को और भी आसान बना देगा।
iPhone 17e की लॉन्च डेट और कीमत
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि iPhone 17e भारत में 19 फरवरी, 2026 को लॉन्च हो सकता है। डिवाइस की कीमत भारत में 59,999 रुपये से शुरू हो सकती है। हालांकि, ये डिटेल्स अभी कन्फर्म नहीं हैं और कंपनी ने भी इसे लेकर किसी तरह की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments