Honda की गाड़ियों पर लाखों की छूट,फरवरी में कार बाजार में ऑफर्स की बारिश

Honda की गाड़ियों पर लाखों की छूट,फरवरी में कार बाजार में ऑफर्स की बारिश

अगर आप इस साल नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो फरवरी 2026 आपके लिए सही साबित हो सकता है. देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों Honda, Hyundai, Renault और Maruti Suzuki ने अपने चुनिंदा मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस का ऐलान किया है.

इस महीने ग्राहकों के पास 2 लाख से भी ज्यादा पैसे बचाने का शानदार मौका है.

Honda की गाड़ियों पर लाखों की छूट

होंडा अपनी सेडान और SUV पर काफी अच्छा ऑफर्स दे रही है. मीडियम क्लास की पसंदीदा सेडान Honda Amaze पर ₹57,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं, प्रीमियम सेडान Honda City (5th Gen) पर कंपनी ₹1,27,700 तक की भारी छूट दे रही है. सबसे ज्यादा फायदा Honda Elevate खरीदने वालों को होगा, जिस पर ₹1,48,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है.

Nexa पर कितना डिस्काउंट

मारुति सुजुकी की प्रीमियम रेंज Nexa पर इस महीने सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है. Invicto पर कंपनी ₹2,15,000 तक के फायदे दे रही है, जिसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल है. वहीं, Grand Vitara पर ₹1,75,000 तक की बचत के साथ 5 साल की वारंटी भी मिल रही है. इसके अलावा, Baleno पर ₹45,000, Ignis पर ₹55,000 और Jimny पर ₹50,000 तक का कैश डिस्काउंट उपलब्ध है.

ये भी पढ़े : मुखिया के मुखारी -पक्ष -विपक्ष मस्त,छत्तीसगढ़िया पस्त है

Hyundai और Renault पर डिस्काउंट

हुंडई ने अपनी सेडान Verna पर ₹73,000 का डिस्काउंट पेश किया है. वहीं i20 और Grand i10 Nios पर ₹48,000 तक के बेनेफिट्स मिल रहे हैं. दूसरी ओर, रेनो (Renault) भी पीछे नहीं है. उसकी 7-सीटर Triber पर ₹60,000 तक के फायदे मिल रहे हैं, जिसमें लॉयल्टी और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं. कंपनी की छोटी कार Kwid पर भी ₹35,000 तक की बचत की जा सकती है.

Hyundai के मॉडल्स पर छूट

हुंडई ने अपनी सेडान Verna पर ₹73,000 का डिस्काउंट पेश किया है. वहीं i20 और Grand i10 Nios पर ₹48,000 तक के बेनेफिट्स मिल रहे हैं. ये सभी ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध हैं.

  • Hyundai Verna पर 73,000 रुपये तक की छूट
  • Hyundai Exter SUV पर 33,000 रुपये तक का फायदा
  • Grand i10 Nios पर 48,000 रुपये तक की बचत
  • Hyundai i20 पर 48,000 रुपये तक का लाभ

 

 

Renault की कारों पर फायदे

Renault Triber (7-सीटर MPV) पर कुल 60,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. इसमें 10,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस, 10,000 रुपये रेनो-टू-रेनो एक्सचेंज बोनस और 25,000 रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है. इसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन है और मैनुअल व AMT विकल्प उपलब्ध हैं.

Renault Kwid: एंट्री-लेवल कार Kwid पर 35,000 रुपये तक की बचत मिल रही है. इसमें 20,000 रुपये कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस शामिल है.

Renault Kiger: Kiger के Techno वेरिएंट पर 25,000 रुपये और MT/AMT वेरिएंट्स पर 35,000 रुपये तक की छूट मिल रही है.

यह ऑफर्स केवल फरवरी 2026 के अंत तक ही मान्य हैं. ऐसे में ग्राहकों को अपनी पसंदीदा कार चुनने और डीलरशिप पर जाकर ऑफर कंफर्म करने में देरी नहीं करनी चाहिए.

 










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments